आज कल के समय में ब्लड प्रेशर की समस्या आम बात हो गयी है। अकसर लोग ब्लड प्रेशर की समस्या से लड़ रहे हैं। इस स्थिति में व्यक्ति के पास एक ही विकल्प रहता है कि वो अपने बिमारी पर कैसे काबू पाए। इस स्थिति में लो ब्लड प्रेशर की परेशानी अधिक देखने को मिलती है। जिसपर काबू पानी बेहद मुश्किल हो जाता है।
क्या है ब्लड प्रेशर
शरीर में ब्लड प्रेशर कम हो जाने से खून का सप्लाय नहीं हो पाता है इसे हाइपोटेंशन भी कहते है। स्वस्थ रहने के लिए शरीर में ब्लड प्रेशर का सही होना बहुत जरूरी है। चाहे आपका बीपी लो है या बीपी हाई है, इन दोनों परिस्थिति में आप स्वस्थ नहीं हैं। इस स्थिति में कुछ पौष्टिक चीजे ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखती है।
बार-बार ब्लड प्रेशर का घट जाना शरीर को नुकसान पहुंचाता है। हाई ब्लड प्रेशर भी शरीर के लिए घातक है। आइए जानते हैं किस तरह से ब्लड प्रेशर को ठीक रखा जा सकता है। एक स्वस्थ जीवन के लिए खुद को हेल्थ प्रॉब्लम से दूर रखना सबसे जरूरी है।
लो ब्लड प्रेशर को कम करने के उपाय
व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए कम से कम प्रतिदिन 2 से 3 लीटर पानी-पीना चाहिए। जिन लोगों को ब्लड प्रेशर लो रहने की समस्या रहती है, उन्हें इन बातों खास ध्यान रखना पड़ता है। इस लिए पूरे दिन ताजा पानी पीने की कोशिश करते रहना चाहिए। बेल के शरबत से लो बीपी की शिकायत दूर होती है। आम के पन्ना और अनार के जूस को भी आप अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसमें कई सारे पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं जिससे ब्लड प्रेशर की समस्या से निजात मिल सकता है। शरीर में यह इलेक्ट्रोलाइट को भी सही रखता है। अगर आप इन लिक्विड को अपने डाइट में शामिल करते हैं तो कब्ज की समस्या से भी दूर रहेंगे।
ब्लड प्रेशर के मरीज के लिए डाइट है जरूरी
एक अच्छी डाइट आपको ब्लड प्रेशर की समस्या से हमेशा दूर रखता है। अगर आपका ब्लड प्रेशर लो होता जा रहा है, तो फोलेट वाली चीजों को अपने डाइट में शामिल करना चाहिए। मनुष्य के शरीर में फोलेट की कमी से एनीमिया होता है। इसके लिए अंडे का सेवन काफी फायदेमंद होता है। यह एक अच्छा और पौष्टिक आहार में शामिल है।
ये भी पढ़े: Shri Lanka: श्रीलंका जाकर न भूलें ये 5 खूबसूरत जगह घूमना
कॉफ़ी के सेवन से ब्लड प्रेशर का होगा छू-मंतर
अगर आपका भी ब्लड प्रेशर लो रहता है तो आपको कई सारी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती है। इसके लिए आप दवाई खाकर आप अपने बीपी को कंट्रोल कर सकते हैं। इसके साथ ही आप कॉफी को अपने डेली रूटीन में शामिल कर सकते हैं। मगर कॉफ़ी का सेवन सिमित मात्रा में ही करें। कॉफी पीने से लो बीपी की समस्या कम हो जाती है।
लो ब्लड प्रेशर के मरीज करें संतुलित मात्रा में नमक का सेवन
ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए नमक बहुत जरूरी है। इसके लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स भी संतुलित मात्रा में नमक खाने की सलाह देते हैं। बता दें, अगर लो ब्लड प्रेशर के मरीज सिमित मात्रा में नियमित नमक का सेवन करते हैं तो उन्हें लो ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान नहीं होना पड़ता है।
जीवन में होने वाली सभी मुख्य तथ्यों को जानने के लिए हमारे YouTube Channel Life Active को Subscribe करें, साथ ही आप हमारे Instagram, Facebook, Twitter को भी फॉलो कर सकते हैं।