winter travel destinations in india: दिसंबर साल का आखिरी महीना आ गया है। दिसंबर में सर्द मौसम होता है। इस मौसम में घूमने का मजा ही कुछ अलग होता है। सर्दियों की छुट्टियों में अगर कहीं घूमने की आप योजना बना रहे हैं तो इस महीना को बेहतर समय माना जाता है। इस ठंड की महीने में सफर का मजा दोगुना हो जाता है। हमारे देश में कई ऐसी जगहें हैं, जहां आप इस साल के आखिरी महीने का मजा उठा सकते हैं और नई यादें जुड़ सकते हैं।
दिसंबर में ही क्रिसमस और नए साल की पार्टी होती है। इस दौरान लोग घर से बाहर परिवार या दोस्तों के साथ जश्न मनाते हैं। अगर आप किसी ऐसी जगह की तलाश में हैं, जहां सर्दियों के मौसम में क्रिसमस पार्टी और नए साल की शुरुआत कर सकते हैं तो यहां आपको भारत के कुछ बेस्ट विंटर डेस्टिनेशन बताएं जा रहे हैं जहां का सैर करें आपको काफी पसंद आएगा ये जगह। तो आइए हम आपको बताते हैं हमारे देश की कुछ ऐसी जगह जहां आप ठंड में घुम सकते हैं।
अरुणाचल प्रदेश में तवांग
साल के आखिरी महीने दिसंबर में कई पहाड़ी जगहों पर बर्फबारी होती है। अगर ठंड और बर्फबारी का भरपूर लुत्फ उठाना है तो अरुणाचल प्रदेश के तवांग शहर जा सकते हैं। तवांग सर्दियों में घूमने के लिए ऑफबीट जगह है। बर्फ से ढके पहाड़ और हिमालय की वादियों के अद्भुत नजारे आपका मन मोह लेगें। इस जगह पर आप अपने पार्टनर और दोस्तों के साथ न्यू ईयर पार्टी और क्रिसमस पार्टी का पलान कर सकते हैं।
उत्तराखंड में बिनसर
दिसंबर के महीने में आप उत्तराखंड के सफर पर जा भी सकते हैं। वैसे तो माना जाता है कि उत्तराखंड में कई हिल स्टेशन हैं, जहां गर्मियों के मौसम से लेकर सर्दियों तक में घूमने जाया जा सकता हैं, लेकिन दिसंबर की ठिठुरन वाली सर्दी में बिनसर शहर में छुट्टियां मनाने का मजा ही कुछ अलग है। कुमाऊं क्षेत्र में स्थित बिनसर शहर एक छोटा सा हिल स्टेशन है, जहां से केदारनाथ और नंदा देवी की खूबसूरत चोटियां नजर आती हैं। अगर आपकी शादी ठंड में हुआ है और आप हनीमून प्लान कर रहे हैं तो आप इस जगह पर जा सकते हैं ठंड का मजा ले सकते हैं।
कश्मीर का गुलमर्ग शहर
दिसंबर के महीने में दोस्तों और परिवार के साथ जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग शहर के सफर पर भी जा सकते हैं। इसे देश का वंडरलैंड कहा जाता है, जहां सर्दियों का नजारा किसी विदेशी पर्यटक स्थल सा लगता है। बर्फ से ढकी वादियां, जमी हुई झील आपको रोमांचित कर देंगी। यहां लोग सर्दियों से लेकर गर्मी तक घुमने जाया करते हैं। लोगों को कश्मीर वैसे ही
ये भी पढ़े- अब नहीं करना होगा ज्यादा खर्च, दिल्ली के इन बाजारों में मिलेंगे सस्ते और बेहतरीन कपडे
ऊटी
सबसे मशहूर भारत के हनीमून डेस्टिनेशन में से एक है ऊटी। जहां पर दिसंबर के महीने में घूमने का मजा ही अलग होता है। वहीं आपको बता दें कि इस जगह को विश्व धरोहर की लिस्ट में शामिल किया गया है यहां के माउंटेन बेहद आकर्षक हैं। ऊटी की प्राकृतिक खूबसूरती पर्यटकों को काफी समय से आकर्षित करती आ रही है। ऊटी दक्षिण भारत के सबसे मशहूर हिल स्टेशन में से एक है। अक्टूबर से लेकर फऱवरी महीने तक ये जगह सैर के लिए परफेक्ट है।
कुर्ग (Kodagu)
कुर्ग को भारत का स्विट्जरलैंड कहा जाता है। आप हनीमून या अपने दोस्तों के साथ इस जगह पर आ सकतें हैं। जहां हाड़ कंपाती ठंड की बजाय सुहावना मौसम हो। तो कुर्ग सबसे बेस्ड डेस्टिनेशन हो सकती है। यहां के शानदार नजारों के साथ ही कॉफी प्लांटेशन और किले देखने के लिए हैं। कर्नाटक के इस छोटे से हिल स्टेशन को सर्दियों के हनीमून के लिए सबसे शानदार जगह मान सकते हैं।
ये भी पढ़े- Shri Lanka: श्रीलंका जाकर न भूलें ये 5 खूबसूरत जगह घूमना
जीवन में होने वाली सभी मुख्य तथ्यों को जानने के लिए हमारे YouTube Channel Life Active को Subscribe करें, साथ ही आप हमारे Instagram, Facebook, Twitter को भी फॉलो कर सकते हैं।