किडनी की समस्या से हैं परेशान, आज ही बदलें आदत वरना हो जाएंगे तबाह

किडनी शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंगों में शामिल है। अगर शरीर में किडनी की समस्या उत्पन्न हो जाए तो व्यक्ति का लम्बे समय तक जीवित रहना मुश्किल हो जाता है। किडनी का मुख्य काम हमारे शरीर में विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालना होता है। मगर कुछ गलत खानपान से हम कई शारीरिक समस्याओं को आमंत्रित करते हैं। इससे हमारे जीवन में कई सारी परेशानी उत्पन्न होने लगती है।

अपने शरीर को स्वस्थ तो सभी रखना चाहते हैं। सभी अंगों की तरह आपको अपनी किडनी को भी स्वस्थ रखना जरूरी है। आपने कभी क्या शरीर के मुख्य अंग “किडनी” को स्वस्थ रखने के बारे में सोचा है? किडनी जब तक स्वस्थ नहीं रहेगा तब तक आपका शरीर डिटॉक्सिफाई नहीं होगा। किडनी की समस्या से व्यक्ति के जीवन में कई सारी परेशानियां आ जाती है। हमारे शरीर में किडनी का एक मुख्य काम होता है। किडनी से जुड़े कई रोग काफी गंभीर होते हैं। वक्त रहते अगर आप कुछ बातों का ध्यान नहीं रखते हैं तो आप काफी मुसीबत में आ सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि किस तरह कुछ बातों का ध्यान रखकर, आप अपनी किडनी को और खुद को स्वस्थ रख सकते हैं।

पैन किलर से बढ़ती है किडनी की समस्या

शरीर में किडनी की समस्या एक बड़ी परेशानी है। हमेशा व्यक्ति को इससे बचने के विषय में ही सोचना चाहिए। मगर कई बार हम कुछ ऐसी चीजें करते हमारे शरीर के किसी हिस्से को नुकसान झेलना पड़ जाता है। कई बार हम दर्द से तुरंत छुटकारा पाने के लिए पेनकिलर तो खा लेते हैं। मगर क्या आप जानते हैं पेनकिलर से आपके शरीर को किस प्रकार नुकसान पहुंच सकता है? दर्द निवारक दवा का सीधा प्रभाव हमारे किडनी पर ही पड़ता है। जी हाँ, किसी अच्छे डॉक्टर के सलाह के बिना कभी भी पैन किलर का सेवन नहीं करना चाहिए। दर्द निवारक दवा के प्रभाव किडनी की समस्या उत्पन्न हो सकती है। दर्द निवारक दवा का प्रयोग किडनी के मरीज तो भूलकर भी न करें। अगर आप खाली पेट पेन किलर लेते हैं तो आप गैस और एसिडिटी की समस्या से बेहद परेशां हो सकते हैं।

ये भी पढ़े: जानिए कितना हानिकारक हो सकता है प्लास्टिक के बोतल में पानी पीना

किडनी की समस्या से बचने के लिए आवश्यक सलाह

  • अगर आप अपने किडनी को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो अधिक से अधिक पानी का नियमित सेवन करें। पानी की कमी से व्यक्ति को किडनी में स्टोन हो जाता है और इससे निकलने में बेहद कठिनाई होती है। इसलिए व्यक्ति को अधिक से अधिक पानी का सेवन करना चाहिए।
  • हमें पूरे दिन एक निश्चित मात्रा में ही चीनी का सेवन करना चाहिए। चीनी आपको डायबिटीज के खतरे की ओर ले जाती है। अगर आपको डायबिटीज हो जाए तो आपकी किडनी खराब होने की संभावना भी बढ़ जाती है।
  • हमारे शरीर में एनीमल प्रोटीन की वजह से अधिक मात्रा में एसिड उत्पन्न होने लगती है। ये किडनी के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। इसलिए किडनी को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो मीट का सेवन बहुत ज्यादा मात्रा में न करें। इससे आप किडनी की समस्या से बचे रह सकते हैं।
  • शराब का सेवन करना किडनी के लिए सबसे खतरनाक होता है। अगर आप शराब का सेवन अधिकतर कर रहे हैं, तो आपकी किडनी फेल होने की संभावना बढ़ जाती है।
  • धूम्रपान एक ऐसा जहर है जो आपके फेफड़ा और दिल को नुकसान पहुंचाती है। धूम्रपान करने से आपकी किडनी पर भी काफी असर पड़ सकता है। जब धूम्रपान अधिक मात्रा में किया जाता है तो हमारे यूरिन में प्रोटीन आने लगती है। जिसके कारण किडनी की समस्या बढ़ जाती है।
  • हमारे शरीर को 24 घंटे में से 8 घंटे नींद की जरूरत होती है। अगर आप सही से नहीं सो रहे हैं तो आपको यह आदत बदलनी होगी। एक अच्छी और गहरी नींद किडनी को स्वस्थ रखने में मदद करती है।

जीवन में होने वाली सभी मुख्य तथ्यों को जानने के लिए हमारे YouTube Channel Life Active को Subscribe करें, साथ ही आप हमारे InstagramFacebookTwitter को भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *