फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर की आगामी फिल्म ‘इंडिया लॉकडाउन’ India lockdown movie है। फिल्म में कोविड 19 में जो भयावह रूप लिया था इसके बारे में बताया गया है साथ ही इस फिल्म में कोविड समय में लोगों की क्या परेशानियां हुईं और इस समय में जो कहानियां निकल कर सामने आई है इसके बारे में दिखाया गया है। साथ ही कैसे 2020 के चार महीने के लॉकडाउन ने देश भर के नागरिकों के जीवन को प्रभावित किया।
वहीं इस मूवी में श्वेता बसु प्रसाद एक सेक्स वर्कर के रूप में दिखाई देती हैं, जो अपनी दैनिक आय की चिंता करती हैं, वहीं अहाना कुमरा एक पायलट हैं, जो अपने घर तक सीमित रहने के बाद दिन में शराब पीने का सहारा लेती हैं। हाल ही में निर्माताओं ने इंडिया लॉकडाउन का ट्रेलर रिलीज़ किया और प्रतीक बब्बर को दिहाड़ी मजदूर के रूप में उनके असामान्य अवतार के लिए सबसे अधिक प्रशंसा मिली। इस मूवी का ट्रेलर देखने के बाद मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं फैन्स। ये फिल्म अगले महीने यानी 2 दिसंबर 2022 को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज होने जा रही हैं।
ये भी पढ़े – ईशान खट्टर की फिल्म ‘पिप्पा’ जल्द सिनेमाघरों में होगी रिलीज
इंडिया लॉकडाउन मूवी में क्या है स्टोरी
ये फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित, भारत के लोगों पर COVID-19 महामारी के प्रभाव की पड़ताल करती चार समानांतर कहानियाँ है जिसमें पहली कहानी संकट में विभिन्न राज्यों में फंसी एक पिता-पुत्री की जोड़ी की पड़ताल करती है, जब बाद वाला उसके जीवन के बहुत महत्वपूर्ण बिंदु पर होता है। इस अवधि के दौरान एक सेक्स वर्कर (श्वेता बसु प्रसाद) की व्यक्तिगत और व्यावसायिक चुनौतियों का हिस्सा आगे आता है।तीसरी कहानी एक प्रवासी श्रमिक (प्रतीक बब्बर) के बारे में है, जिसे अपने गाँव वापस जाने के लिए अत्यधिक उपाय का सहारा लेना पड़ता है, क्योंकि सभी परिवहन बंद हैं। अंतिम कहानी घर में फंसी एक एयर-होस्टेस (अहाना कुमरा) की है, जो शराब के रूप में बच निकलती है।
इस मूवी को मधुर भंडारकर द्वारा निर्देशित किया गया है। इस फिल्म में प्रतीक बब्बर, श्वेता बसु प्रसाद, साई तम्हंकर, अहाना कुमरा, जरीन शिहाब, आयशा ऐमान, सात्विक भाटिया और सानंद वर्मा जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। वहीं फिल्म को रिलीज करने की पुरी तैयारी हो चुकी है।
ये भी पढ़े – जानिए Ibomma क्या है, यहां किस तरह की मूवीज डाउनलोड कर सकते हैं
‘इंडिया लॉकडाउन’ India lockdown movie का Trailer

जीवन में होने वाली सभी मुख्य तथ्यों को जानने के लिए हमारे YouTube Channel Life Active को Subscribe करें, साथ ही आप हमारे Instagram, Facebook, Twitter को भी फॉलो कर सकते हैं।