हिंदू धर्म में तो हर पर्व काफी हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। मगर दुर्गा पूजा का महत्व ही कुछ और है। इन दिनों सभी भक्ति में डूबे रहते हैं। मां के आगमन से सभी जगह भक्तिमय माहौल रहता है। आज हम आपको मां दुर्गा के महापर्व नवरात्रा से जुड़ी कुछ विशेष बातें बताएंगे। अश्विन मास में शुरु होता है नवरात्रि का त्यौहार, दुर्गा मां सिंह पर सवार होकर आती हैं। इन दिनों लोग अखंड ज्योति जलाकर अपने घरों में मां का स्वागत करते हैं।
नवरात्रि के 9 दिनों में दुर्गा मां के नौ स्वरूप की पूजा की जाती है। अगर हम बात हिंदू कैलेंडर की करें तो हर शारदीय नवरात्र की शुरुवात आश्विन मास के शुक्ल पक्ष तिथि से होती है। पहले दिन कलश स्थापना करके जौ बोए जाते है। नवरात्रि के 9 दिनों में मां दुर्गा जिन्हें शक्ति की अधिष्ठात्री देवी कहा जाता है। इन दिनों मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए दुर्गा मां के ही आशीर्वाद से व्रत भी रखते हैं।
यह भी पढ़ें: प्यार के लत से क्या आप भी हैं परेशान, आज ही पहचाने ये लक्षण
कहा जाता है कि मां दुर्गा का आगमन हर साल किसी वाहन पर होता है और इस साल 2022 में मां दुर्गा का आगमन हाथी पर हो रहा है। हर साल दुर्गा महोत्सव की धूम काफी जोर-शोर से दिखती है। कोलकाता में तो विशेष रूप से दुर्गा पूजा का पंडाल सजाया जाता है।
पंचांग के अनुसार इस वर्ष दुर्गा पूजा की तिथि 26 सितंबर 2022 से आरंभ हो रही है। इस वर्ष दुर्गा माता हाथी की सवारी पर आ रही हैं। आपको बता दें, हाथी की सवारी पर आना सुख और संपन्नता में वृद्धि करने का संकेत है। देशभर में ये नवरात्रि एक अच्छा संकेत दे रही है। इस साल नवरात्रि 26 सितंबर से लेकर 5 अक्टूबर तक रहेगी।
तो आइए अब देखते हैं माता के इन नौ रूपों के नाम उनके अवतार के अनुसार :-
- पहला दिन – माता शैलपुत्री की पूजा
- दूसरा दिन – माता ब्रह्मचारिणी की पूजा
- तीसरा दिन – माता चंद्रघंटा की पूजा
- चौथा दिन – माता कूष्मांडा की पूजा
- पांचवा दिन – माता स्कंदमाता की पूजा
- छठा दिन – माता कात्यायिनी की पूजा
- सातवां दिन – माता कालरात्रि की पूजा
- आठवां दिन – माता महागौरी की पूजा
- नौवां दिन – माता सिद्धिदात्री की पूजा
जीवन में होने वाली सभी मुख्य तथ्यों को जानने के लिए हमारे YouTube Channel Life Active को Subscribe करें, साथ ही आप हमारे Instagram, Facebook, Twitter को भी फॉलो कर सकते हैं।
[…] […]
[…] […]
[…] […]