बीमारियों से बचना है, तो करें इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत 

कुछ समय से सभी के जुवां पर एक शब्द चढ़ा है इम्यूनिटी। यह शब्द कोरोना महामारी के दौर से सब की जुबान चढ़ा है। कोरोना काल में लगभग सबने कहा कि कोरोना से लड़ने का सबसे कारगर तरीका है कि हम अपनी इम्यूनिटी बढ़ाएं। इम्यूनिटी यानी प्रतिरोधक क्षमता। शरीर की इम्यूनिटी को हमने कोरोना से जोड़कर देखा, लेकिन इम्यूनिटी को हमेशा से ही बहुत महत्व देना चाहिए। लेकिन लोग इम्यूनिटी पर खाश ध्यान नहीं देते है इसलिए लोग ज्यादा बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। इसलिए हमें अपने इम्यूनिटी सिस्टम को हमेशा मजबूत रखनी चाहिए। तो जानते हैं कि किन लक्षणों से आप पता चल सकते हैं कि हमारे शरीर की प्रतिरोधक यानि कि इम्यूनिटी क्षमता कैसी है। 

वजन पर नियंत्रण

अक्सर लोगों में वजन की समस्या होती जा रही है सभी बढ़ते वजन से परेशान हैं। वजन बढ़ने की आनुवांशिक वजहों के अलावा अगर कोई और वजह है, तो वह आपके भोजन और व्यायाम के बीच असंतुलन है। जब भी आप दिन भर में भोजन के जरिए जितनी कैलरी (ऊर्जा) लेते हैं, व्यायाम और शारीरिक गतिविधि के जरिए उतनी कैलरी खर्च नहीं करते, तो अतिरिक्त ऊर्जा ही आपके शरीर में अतिरिक्त वजन बनकर जमा होती जाती है। इसलिए हमेशा उर्जा का संतुलन बनाए रखें जिससे की वजन बढ़ने पर नियंत्रण कर सकें। 

ये भी पढ़े: ब्रोकली खाने से क्या फायदा है और किन बीमारियों से लडने में मदद करता है,आइए जानते हैं 

तेज भूख लगे

अगर आपको भोजन के समय पर तेज भूख का अहसास न हो, तो आप खुद को एक अद्वितीय सुख से वंचित कर रहे हैं। जो लोग हर वक्त कुछ न कुछ खाते रहते हैं, जिनके भोजन का समय निश्चित नहीं होता और जो भूख से ज्यादा भोजन खाते हैं, वे ऐसा करके खुद को तेज भूख के सुख से वंचित करते हैं।

गहरी नींद आए

व्यस्त जीवन में लोगों को गहरी नींद की बहुत जरूरी है। गहरी नींद शरीर में थकान ,शरीर की मांसपेशियों को दुरुस्त करने और आपको तरोताजा करने के लिए बहुत जरूरी होता है। रात में गहरी नींद का सुख लेने के लिए दिन में सोने की आदत छोड़नी होगी। दोपहर के भोजन के बाद 20 मिनट का आराम कर सकते हैं। दिनभर शरीर और दिमाग दोनों से सक्रिय बने रहें। सोने से पूर्व दिमाग को शांत करें। टीवी मोबाइल से एक घंटा पूर्व ही दूर हो जाएं। शांत संगीत सुनते हुए सोने से सहज ही गहरी नींद आती है। गहरी नींद इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने में बहुत मददगार साबित होती है।

ये भी पढ़े: Kiwi Benefits: कीवी शरीर के साथ, स्किन निखार के लिए भी है फायदेमंद 

मन में प्रसन्नता का भाव रहे

अगर मन अगर उदास हो, घबराहट हो, तो शरीर स्वस्थ नहीं रह सकता। मन का हमेशा प्रसन्न रहना बहुत जरूरी है। मन दो तरह से प्रसन्न होता है। पहला शरीर के स्वास्थ्य से। आप जितना शरीर को योग, व्यायाम और संतुलन के जरिए फिट बनाओगे, मन उतना प्रसन्न रहेगा। दूसरा आपकी सकारात्मक सोच मन पर भी सकारात्मक प्रभाव डालती है। सकारात्मक सोच के लिए ध्यान और प्राणायाम का अभ्यास सबसे कारगर है। 

शरीर में कोई पीड़ा न हो

लोगों के लिए बहुत जरूरी है कि शरीर को लेकर सचेत रहें। शरीर के किसी हिस्से में कोई समस्या आए, तो लापरवाही न दिखा उस पर तुरंत ध्यान देकर त्वरित इलाज करवाएं। ताकि आप निरोगी शरीर का सुख ले सकते हैं। साथ ही शरीर में आलस्य न रहे। सात्विक भोजन, ध्यान, योग, व्यायाम और प्राणायाम अगर ये आपके नियमित जीवन का हिस्सा बन जाएं, तो आपके शरीर में आलस्य की कभी कोई जगह नहीं रहेगी और आपकी इम्यूनिटी सिस्टम बहुत ही ज्यादा मजबूत होगी। जिससे की आपको बीमारियों से लडने की क्षमता रहें और जल्द कोई बीमारी आप पर हावी नहीं हो सकें।

ये भी पढ़े : कैस्टर ऑयल: क्या बालों के लिए फायदेमंद है कैस्टर ऑयल जानिए 


जीवन में होने वाली सभी मुख्य तथ्यों को जानने के लिए हमारे YouTube Channel Life Active को Subscribe करें, साथ ही आप हमारे InstagramFacebookTwitter को भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *