कुछ लोगों के जीवन में चाय सबसे महत्वपूर्ण है। चाय की लोकप्रियता इस कदर है कि लोग सुबह आंख खोलने से पहले चाय पीना पसंद करते हैं। कुछ लोगों को चाय की लत इस कदर होती है की उन्हें जब भी चाय मिले वो मना नहीं करते हैं। मानो उन्हें हर कुछ वक्त के अंतराल पर चाय चाहिए होता है। चाय की लत ऐसी होती है की कुछ लोगों को एनर्जी चाय पीने से ही आती है। आज आप जानेंगे चाय पीकर सेहतमंद कैसे रहा जाता है। चाय से होने वाले नुकसान के बारे में आपने काफी सुना होगा। आज हम बताएंगे कि किस तरह की चाय आपके स्वास्थ्य को अच्छा बना कर रखेगी। चाय की मदद से आप डायबिटीज जैसी बीमारी से लड़ सकते हैं। हर रोज का चार कप चाय आपको स्वस्थ बनाए रखेगा। 8 देशों में 10 लाख लोगो पर स्टडी के बाद पता चला कि रोज का चार कप चाय आपको कई बीमारियों से बचा सकता है। आइए जानते हैं वो चार कप चाय जो आपको हेल्दी रखती है।
यह भी पढ़ें: क्या आप भी हैं अपने बढ़ते मोटापा से परेशान तो आज ही अपनाएं ये असरदार टिप्स
लाखों लोगों पर चाय की गई स्टडी
10 लाख से ज्यादा लोगों पर स्टडी हो चुकी है कि किस तरह चाय पीकर आप बीमारियों से बच पाएंगे। डॉक्टर बताते है कि न्यूट्रिशन फूड का खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। न्यूट्रिशन चाय पीकर आप अपनी चाय की तलब और अपने सेहत का ख्याल रख सकते हैं। स्टडी के दौरान यह पता चला है कि ब्लैक, ओलोंग या ग्रीन टी पीने से डायबिटीज टाइप टू काफी नियंत्रण में रहता है। डायबिटीज दो तरह के होते हैं। टाइप वन और टाइप टू डायबिटीज। टाइप वन डायबिटीज मरीजों के शरीर में इंसुलिन नहीं बन पाता है। टाइप टू डायबिटीज वाले मरीज को दवा से काम चल जाता है। तो इस कंडीशन में ब्लैक, ओलोंग या ग्रीन टी आपको डायबिटीज में काफी मदद करेगी। आप अगर दिन में 4 बार इस चाय को पीते हैं तो 17 फ़ीसदी डायबिटीज का खतरा कम हो जाएगा। यूरोपियन एसोसिएशन फॉर द स्टडी ऑफ डायबिटीज की एनुअल मीटिंग में यह बात सामने आई है।
जीवन में होने वाली सभी मुख्य तथ्यों को जानने के लिए हमारे YouTube Channel Life Active को Subscribe करें, साथ ही आप हमारे Instagram, Facebook, Twitter को भी फॉलो कर सकते हैं।
[…] ये भी पढ़े: चाय पीकर रहें कई बीमारियों से दूर […]