शरीर के लिए फायदेमंद है सोयाबीन, जानिए सोयाबीन के 5 फ़ायदे 

Soybean Benefits: बहुत सारे लोग सोयाबीन खाना पसंद नहीं करते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि सोयाबीन हमारे शरीर के लिए कितना फायदेमंद होता है। अगर नहीं जानते हैं तो आपको सोयाबीन के फायदे के बारे में जानना चाहिए। यह कम पैसों में अधिक फायदा देता है। सोयाबीन एक तरह का दलहन है, जिसका उपयोग खाने और तेल निकालने के लिए किया जाता है। यह पोषक तत्वों का खजाना है, जिसके सेवन से शरीर स्वस्थ रहता है।

सोयाबीन को पेड़-पौधों से मिलने वाले प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता हैं इसलिए, शाकाहारी लोगों को इसे अपने आहार में जरूर शामिल करना चाहिए। इसमें प्रोटीन और आइसोफ्लेवोंस (एक तरह का बायोएक्टिव कंपाउंड) पाए जाते हैं, जो हड्डियों को कमजोर होने से रोकते हैं साथ ही कई बीमारियों से लडने में मददगार साबित होता है तो आज हम जानते हैं कि सोयाबीन क्या है इसका क्या फायदा होता इससे किन बीमारियों से बचा जा सकता है।

तो सबसे पहले हम जानते हैं कि सोयाबीन क्या है।

Source: Unsplash

सोयाबीन एक दलहन बीच है जो क्रीम रंग के होते हैं। इनके सेवन से शारीरिक और मानसिक स्थिति स्वास्थ्य रहता है और स्वास्थ्य सुधार करने में सहायता प्रदान करता हैं। इसकी खेती सबसे पहले चीन में की गई थी, लेकिन आज पूरे एशिया में इसकी अच्छी खेती की जाती है। सोयाबीन वसा का अच्छा और सस्ता स्रोत माना जाता है। इससे दूध, टोफू, सोया सॉस व बीन पेस्ट बनाए जाते हैं। इसमें पाए जाने वाले गुण के कारण सभी को डॉक्टर सोयाबीन खाने की सलाह देते हैं ताकि पोषक तत्व शरीर में बना रहे।

सोयाबीन के क्या फायद होता है – Soybean Benefits

Soybean Benefits: दरअसल सोयाबीन के फायदे अनेक हैं, जिसमें से कुछ के बारे में हम आपको जानकारी दे रहे हैं । इन्हें जानने के बाद आप अपने खाने में सोयाबीन को जरूर शामिल करना चाहेंगे। सोयाबीन को अपने खाने में हफ्ते में दो से तीन बार कर सकते हैं यह हमेशा फायदा ही देगा। हां लेकिन जिन्हें इनसे एलर्जी होता है वह सोयाबीन का सेवन नहीं करें।

मधुमेह की समस्या को दूर करने में मदद करता है

Soybean Benefits: अक्सर लोग डायबिटीज का शिकार हो रहे हैं लोग शुगर युक्त खाद्य पदार्थों के सेवन से मधुमेह की समस्या बढा रहें हैं। लेकिन सोयाबीन को लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स फूड की श्रेणी में गिना जाता है, जिसमें कार्बोहाड्रेट और वसा की कम मात्रा होती है। इसलिए, मधुमेह में सोयाबीन का सेवन लाभकारी साबित हो सकता है । इसमें पाया जाने वाला प्रोटीन ग्लूकोज को नियंत्रित करता है और इंसुलिन में आने वाली बाधा को कम कर सकता है। साथ ही सोयाबीन में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम होने के कारण इससे बने उत्पादों का सेवन मधुमेह के मरीज के लिए उचित माना गया है

स्वास्थ्य हड्डियों के लिए

सोयाबीन खाने से हड्डियां मजबूत होती है। यह एस्ट्रोजन हार्मोन (इसे फीमेल हार्मोन भी कहते है) और हड्डियों के सुरक्षा में भी सहायक होता है। सोयाबीन में फाइटोएस्ट्रोजेन्स पाए जाते हैं, जो हड्डियों को कमजोर होने से बचा सकते हैं 

सोयाबीन हृदय के लिए फायदे

सोयाबीन खाने से हृदय स्वास्थ्य में सुधार होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो सूजन और हृदय रोग को रोकने में मुख्य भूमिका निभाते हैं। सोयाबीन का सेवन करने से रक्त संचार को प्रभावित करने वाले कण को कम किया जा सकता है। इस प्रकार कहा जा सकता है कि सोयाबीन के सेवन से हृदय संबंधी रोग से दूर रहा जा सकता है 

वजन घटाने में सहायक होता है 

एक रिपोर्ट से यह पता चलता है कि सोयाबीन के सेवन से शरीर के वजन और चर्बी को कम किया जा सकता है। दरअसल, सोयाबीन प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ, जिन्हें पचाने के लिए शरीर को ज्यादा एनर्जी की जरूरत पड़ती है। इससे शरीर की एनर्जी का सही उपयोग हो सकता है और फैट बनने से रोकने में मदद मिल सकती है। प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों को थर्मोजेनिक फूड्स की श्रेणी में गिना जाता है। इसके सेवन के साथ-साथ व्यायाम पर भी ध्यान देना जरूरी है।

ये भी पढ़े : बीमारियों से बचना है, तो करें इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत 

कैंसर के लिए भी फायदेमंद साबित 

सोयाबीन के फायदों के बारे में बात करें, तो इनमें से एक कैंसर से बचाव भी शामिल है। जैसा कि आप जान ही चुके हैं कि सोयाबीन में आइसोफ्लेवोंस (एक तरह के रासायनिक कंपाउंड) पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। साथ ही सोयाबीन को फाइटोकेमिकल्स के समूह का भी मुख्य स्रोत माना गया है। ऐसे में ये दोनों तत्व एंटीकैंसर के रूप में अपना असर दिखा सकते हैं। सोयाबीन के सेवन से स्तन और गर्भाशय से संबंधित कैंसर से बचने में मदद करता हैं। इसलिए हफ्ते में एक से दो बार  जरूर खाएं ताकि सोयाबीन के सारे पोषक तत्व शरीर में प्रयाप्त मात्रा में शरीर को मिलता रहें।


जीवन में होने वाली सभी मुख्य तथ्यों को जानने के लिए हमारे YouTube Channel Life Active को Subscribe करें, साथ ही आप हमारे InstagramFacebookTwitter को भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *