जायफल है गुणों से लबरेज, कैंसर से लेकर सूजन तक मिलेगी राहत

जायफल (Nutmeg) आपके भोजन में स्वाद और सुगंध को बढ़ाता है। यह स्वाद और सुगंध बढ़ाने के साथ आपको हेल्दी रखने में भी सक्षम है। इसमें कई ऐसे पोषक तत्व हैं जो आप को तंदुरुस्त रखती है। इसमें औषधिय गुण भी भरपूर मात्रा में है।

मिरिस्तिका के जो बीज होते है उसे जायफल कहते हैं। इसके पुष्प छोटे और गुच्छेदार होते हैं। इसके फल परिपक्व होने के बाद दो खंडों में विभाजित हो जाते हैं। जायफल की कई अन्य जातियां भारत, ऑस्ट्रेलिया तथा प्रशांत महासागर के द्वीप में उपलब्ध है। भारत के दक्षिण भाग में स्थित ‘केरल’ में इसकी उपज अच्छी होती है।

कहा जाता है कि इसका इस्तेमाल पहले अगरबत्ती बनाने में भी किया जाता था। जायफल पर रिसर्च के बाद कई चीजें मालूम हुई। जायफल का इस्तेमाल हजारों वर्ष औषधि से रूप में हो रहा है। इंडोनेशिया में इसका इस्तेमाल करके जैम बनाया जाता है। आइए जानते हैं कुछ वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर यह आपके स्वास्थ्य कैसे जुड़ा है।

डायबिटीज को करें कंट्रोल

अगर आपको डायबिटीज की समस्या है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। आप जायफल को अपने डायट में सामिल करें। कुछ बेहतर डाइट को अपने जीवन में शामिल करने से आप डायबिटीज को कंट्रोल में रख सकते हैं। जायफल के अर्क में एंटीडायबिटिक गुण होते हैं। जो गुलकोज के अस्तर को बढ़ने नहीं देता है। जिसके वजह से आपका शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।

याददाश्त बढ़ाएगी

किसी इंसान का मानसिक रूप से स्वस्थ होना सबसे ज्यादा जरूरी है। हमें इस बात पर ध्यान देना है कि हम अपने दिमाग को तंदुरुस्त कैसे रखें। इसके लिए आज से आप जायफल का सेवन करना शुरू करें। जायफल स्वस्थ रखने के साथ याददाश्त बढ़ाने में भी सक्षम है। इस बात पर अभी भी शोध जारी है।

ये भी पढ़े: कुट्टू का आटा व्रत के लिए कैसे है शुद्ध, जानें पूरी डिटेल्स

दांतों की समस्या में जायफल

स्वस्थ रहने के लिए आपके दातों का सही होना जरूरी है। अगर आप अपने दांतो पर ध्यान नहीं दे रहे तो आपको आगे काफी समस्या झेलनी पड़ सकती है। दांतों की समस्या को दूर रखने के लिए जायफल का सेवन करें। जायफल में कई ऐसे गुण है जो आपको दांतों की समस्या से बचाएगी।

सूजन से राहत

अगर आप सूजन से परेशान हैं तो आपको जायफल के गुण के बारे में पता होना चाहिए। जायफल में कई ऐसे गुण विद्यमान है जो आपके सूजन की परेशानी को कम करेगी।

कैंसर से बचाव

आजकल कैंसर का इलाज संभव हो गया है। पर आपको कैंसर मुक्त रहने के लिए जायफल का इस्तेमाल करना चाहिए। कुछ शोध से पता चला है कि जायफल का सेवन कैंसर जैसे खतरों से हमें बचाता है।

आइए एक नजर देते हैं जायफल के कुछ फायदे पर

• जायफल का सेवन से नींद न आने की समस्या दूर रहेगी
• यह गठिया के मरीजों के लिए भी उपयोगी है
• आपके आंखों की रोशनी को सही रखती है
• यह शरीर में इम्यूनिटी बढ़ाता है
• कोलेस्ट्रॉल घटाने में फायदेमंद
• जायफल आपके भोजन को पचाता है

स्वाद

वैसे काफी लोग इसके स्वाद को पसंद नहीं करते हैं। यह स्वाद में थोड़ा अखरोट जैसा लगता है। इसलिए जायफल को ज्यादा लोग खाना पसंद नहीं करते हैं। इसका उपयोग डेजर्ट या करी में किया जाता है।

जीवन में होने वाली सभी मुख्य तथ्यों को जानने के लिए हमारे YouTube Channel Life Active को Subscribe करें, साथ ही आप हमारे InstagramFacebookTwitter को भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *