कनॉट प्लेस दिल्ली की जान है जो लोग दिल्ली आते हैं वो एक बार कनॉट प्लेस के बाजारों का सैर जरूर करना चाहते हैं। आपको बता दें, यहां के बाजारों के तरह यहां का इतिहास भी उतना ही रोचक है। आज हम आपको यहां से जुड़ी वो सभी बातें बताएंगे जो इस जगह को खास बनाती है।
अगर आप दिल्ली से हैं तो बेशक इस जगह के बारे में आपको पता होगी। मगर यहां से जुड़ी कुछ बातें जिसे शायद अब तक आप भी नहीं जानते होंगे। तो आइए आज हम जानेंगे कुछ महत्वपूर्ण बातें ताकि अगली बार जब आप दिल्ली के कनॉट प्लेस में जाएं तो इस जगह से जुड़ी सारी जानकारी आपके साथ हो।
क्या है कनॉट प्लेस
देश की राजधानी दिल्ली में कनॉट प्लेस सबसे बड़ा शॉपिंग सेंटर है। दिल्ली वाले अक्सर इसे बोलचाल की भाषा में सीपी मार्केट कहते हैं। क्या आपको पता है देश की राजधानी हमेशा से दिल्ली नहीं थी पहले कोलकाता भारत की राजधानी हुआ करती थी सन् 1911ई० में दिल्ली को भारत की राजधानी बनाने का फैसला हुआ, पर तब अंग्रेजों को एक बेहतर शॉपिंग मार्केट चाहिए था तभी अंग्रेजों ने यह कनॉट प्लेस का निर्माण करवाया।
शुरुआत में यह दो मंजिला शॉपिंग कंपलेक्स बन के तैयार हुआ था उस समय का ये काफी आकर्षित शॉपिंग कंपलेक्स बना था, तो अंग्रेजों द्वारा बनाया गया यह शॉपिंग कंपलेक्स तब से लेकर अभी तक दिल्ली का सबसे ज्यादा बड़ा शॉपिंग कंपलेक्स और मुख्य बाजार के रूप में बना हुआ है। अगर आप बारिश या गर्मी के मौसम में कनॉट प्लेस आने का सोच रहें है तो आप बिल्कुल आ सकते हैं। इस बाजार में बारिश या गर्मी हो आपको सामान खरीदने में कोई दिक्कत नहीं होगी। वैसे यह इतना बड़ा मार्केट है कि आप एक दिन में पूरी तरह से नहीं घूम पाएंगे लेकिन एक खास बात, अगर आप पहली बार आ रहे हैं तो आपका यहां पर भटकना तय है। इसलिए पहले से यहां के बारे में थोड़ा जान लें।
कनॉट प्लेस में चार बड़े थिएटर हैं पर इसमें से एक थिएटर फिलहाल बंद है और अभी 3 थिएटर चल रहे हैं। अगर आप रात के वक्त कनॉट प्लेस में आ रहे हैं तो यह कनॉट प्लेस आपको रात में अलग खूबसूरती दिखाएगी।
आपको किसी भी चीज की जरूरत हो कनॉट प्लेस में छोटी या बड़ी सभी दुकान आपके अपने जरूरत और पैसे के हिसाब से मिल जाएगी।
आपको पता है दिल्ली की कुछ खूबसूरत और नामचीन जगहें सारे कनॉट प्लेस के नजदीक ही हैं। यहां आएं ये तो इन जगहों पर जाना न भूलें। तो आइए जानते हैं कौन-सी है वो जगहें-
गुरुद्वारा बंगला साहिब
वैसे तो कनॉट प्लेस इतना बड़ा बाजार है कि यहां शोर पूरे दिन रात काफी रहता है लेकिन इस शोर के बीच आपको अगर शांति चाहिए तो गुरुद्वारा बंगला साहिब जरूर जाना चाहिए। मंदिर के बीच में एक झील है जहां पर लोग सुकून के पल गुजारते हैं अगर आप कनॉट प्लेस आते हैं तो गुरुद्वारा बंगला साहिब आना बिल्कुल न भूलें। आपको यहां आने के लिए हाथ मुंह धो कर सर पर रुमाल डालकर एंट्री मिल जाएगी। अगर आप लंगर में खाना चाहते हैं तो बेझिझक यहां आप को खिलाया जाएगा करीब 25 से 30 हजार लोग रोज यहां लंगर में खाते हैं। यहां पूरे परिवार के साथ घूमने के लिए जरूर आए।
अग्रसेन के बाओली
आप इतिहास के प्रेमी हो या ना हो अग्रसेन के बाओली एक ऐसी ऐतिहासिक जगह है। ये जगह आपके मन को जरूर भाएगी। यहां की वास्तुकला आप को अपनी ओर आकर्षित करती है। इसका निर्माण 14 वीं शताब्दी में किया गया। इसकी पुरानी ईट की सुंदरता इतनी है कि लोग यहां फोटो काफी खींचते रहते हैं मानो जैसे यह फोटो खींचने के लिए ही बनी हो। यहां एक 60 मीटर लंबा और 15 मीटर ऊंचा सीढ़ीनुमा कुआं है। ऐसा माना जाता है कि इसका निर्माण महाभारत काल में ही हुआ था।
शॉपिंग सेंटर कनॉट प्लेस में
यहां के शॉपिंग सेंटर में आकर आप बिल्कुल निराश नहीं होंगे। आपको यहां हर छोटी बड़ी जरूरत की चीजों से लेकर घर के सजावट की चीजें मिल जायेगी। अगर इन के गलियारों में आप घूमेंगे तो आपको बारगेन करके खरीदने वाले सामान काफी मिल जाएंगे।
स्ट्रीट फूड के मजे लीजिए
दिल्ली के सभी खाने के शौकीन लोगों के लिए यह स्ट्रीट फूड उनके लिए सबसे अच्छी जगह है। अगर एक बार आप यहां के स्ट्रीट फूड खाएंगे दोबारा आकर खाना जरूर चाहेंगे। हम बात करेंगे कुलचा जंक्शन पर ठंडी लस्सी की या अमृतसरी कुलचा, ओडियन भेलपुरी भंडार में भेलपुरी, केवेंटर्स का स्ट्रॉबेरी मिल्कशेक, जैन चावला वाले का छोले भटूरे या राजमा चावल, साथ ही रम टार्ट सभी आपको अपने स्वाद में ढाल लेंगे।
ये भी पढ़े: Shri Lanka: श्रीलंका जाकर न भूलें ये 5 खूबसूरत जगह घूमना
सेंट्रल पार्क में देखिए
क्या आपको पता है सेंट्रल पार्क पूरी दिल्ली में मशहूर है। यहां लोग अपने साथी दोस्तों के साथ घूमने आया करते हैं। यहां की हरियाली हरी-भरी इस जगह को खूबसूरत बनाती है।
पार्क के बीचो बीच एक तिरंगा झंडा देशभक्ति की भावना जगाता है लोगों को यहां आकर काफी अच्छा महसूस होता है। पार्क में ऊंचे ऊंचे पेड़ फोटो खींचने वाले लोगों के लिए और भी आकर्षण का केंद्र बना रहता है। आपको यहां अक्सर विभिन्न तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने को मिल जाएंगे।
हनुमान जी का ये मंदिर
दिल्ली के कनॉट प्लेस में स्थित हनुमान जी का यह मंदिर सभी हनुमान जी के पुराने मंदिरों में से एक है। ये प्राचीन मंदिर आपको नई दिल्ली बाबा खड़क सिंह मार्ग पर मिल जाएंगे। शांतिपूर्ण वक्त बिताने के लिए यह जगह बहुत अच्छा माना जाता है।
जीवन में होने वाली सभी मुख्य तथ्यों को जानने के लिए हमारे you tube channel Lifeactive को Subscribe करें, साथ ही आप हमारे Instagram, Facebook, Twitter को भी फॉलो कर सकते हैं।