मिस्सी रोटी उत्तर भारत में पसंद की जाने वाली एक चपाती है। भारत की यह पारंपरिक चपाती में से एक है। मिस्सी रोटी पौष्टिक गुणों से भरा हुआ है। लोग इसे एक हेल्दी फूड के तौर पर जानते हैं। राजस्थान और पंजाब के क्षेत्रों में लोग इसे काफी पसंद करते हैं। आप अगर मसालेदार रोटी खाना चाहते हैं तो एक बार मिस्सी रोटी को टेस्ट जरूर करें। आपको इसमें बेसन, अदरक, प्याज, मिर्ची, कसूरी मेथी एवं कुछ अन्य मसालों का भरपूर स्वाद मिलेगा।
इसे बनाने की विधि भी काफी आसान है। बस पानी की सहायता से नरम आटा गूंथ कर मसालों के साथ बना लें। राजस्थान और पंजाब के हाईवे पर ढाबों में लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं। मिस्सी रोटी आपको कई बीमारियों से दूर रखती है। इसमें कैलरी की मात्रा भरपूर मिलती है। मिस्सी रोटी आपको 115 कैलरी देती है। 5 इंच की चपाती में अनुमानित 71 कैलोरी होती है। यह आपके शरीर में शुगर लेवल को संतुलित रखता है। डायबिटीज के मरीज इसे अपने डाइट में शामिल करते हैं। आइए अब हम जानते हैं मिस्सी रोटी खाने के फायदे, जिसे जानकर आप मिस्सी रोटी को अपने डाइट में शामिल करना चाहेंगे।
गुड कोलेस्ट्रॉल रहेगा शरीर में मौजूद
• कोलेस्ट्रॉल बढ़ना हमारे शरीर के लिए काफी खतरनाक है। हाई कोलेस्ट्रोल की एक समस्या है कि इसके लक्षण हमें पता नहीं चलते हैं। इसके लिए आपको नियमित ब्लड टेस्ट करवाना होता है। अगर हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या रहती है तो आपको मिस्सी रोटी को अपने डाइट में रखना चाहिए। इसे गेहूं के आटे में मिलाकर खाना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। इस तरह हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल अच्छा रहता है। दोनों अनाज के पौष्टिक गुण हमारे शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल की उपस्थिति बनाए रखती है।
ये भी पढ़े: रागी के सेवन से इन सभी बीमारियों से मिलेगी मुक्ति, जानें इस फसल की खास बातें
गर्भवती महिलाएं करती है इसका सेवन
• अगर आप गेहूं और चने के मिक्स रोटी खाते है, तो यह आपको लिए कई तरह से फायदेमंग होगा। डॉक्टर गर्भवती महिलाओं को मिस्सी रोटी खाने की सलाह देते हैं। क्योंकि इसमें फॉस्फोरस और कैल्शियम अच्छी मात्रा में मौजूद रहता है। गर्भ में शिशु के लिए फॉस्फोरस और कैल्शियम काफी फायदेमंद बताया जाता है। यह विटामिन शिशु को स्वस्थ रखती है। इसे फोलेट का अच्छा सोर्स बताया गया है। गर्भस्थ शिशु के दिमाग, रीढ़ की हड्डी और पूर्ण विकास के लिए इनमें जरूरी तत्व हैं।
मूड रखेगा अच्छा
• मिस्सी रोटी हाई फाइबर का एक अच्छा स्रोत है। फाइबर हमारे पाचन तंत्र को मजबूत रखती है। चने के आटे में आयरन भरपूर मात्रा में रहता है। जिसके वजह से आपका मूड अच्छा रहेगा। डॉक्टर बताते हैं अगर फाइबर और आयरन की मात्रा संतुलित रहे तो आप एक स्वस्थ जीवन जीते हैं। मिस्सी रोटी में सेरोटोनिन मौजूद रहते हैं, जो हमें तनाव मुक्त रखता है।
अपने डाइट में किसी तरह का परिवर्तन करने से पहले डॉक्टर के सलाह अवश्य लें। लाइफ एक्टिव आपके बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हैं।
जीवन में होने वाली सभी मुख्य तथ्यों को जानने के लिए हमारे YouTube Channel Life Active को Subscribe करें, साथ ही आप हमारे Instagram, Facebook, Twitter को भी फॉलो कर सकते हैं।