आज हम आपको “बाजरा” के गुणों के बारे में बताएंगे। वैसे तो बाजरा का उपयोग पशुओं के आहार के लिए किया जाता था। पर अब इसके पौष्टिक गुणों को देखते हुए मनुष्य अपने आहार में शामिल करने लगे हैं। यह एक तरह का अनाज है जिसकी खेती गर्म जगह पर की जाती है।
मुख्य तौर पर इसकी खेती राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब एवं महाराष्ट्र जैसे जगहों पर होती है। लोग बाजरे की रोटी खाना पसंद करते हैं। बाजरा में कई तरह के विटामिन एवं खनिज पाए जाते हैं। यह विटामिन आपके स्वास्थ्य को अच्छा रखती है। बाजरा में कैलोरी, प्रोटीन, ऊर्जा, कार्बोहाइड्रेट, खनिज फाइबर, फास्फोरस, आयरन और कैल्शियम आदि पाए जाते है। आइए आप जानते हैं किस तरह बाजरा
बाजरा आपके सेहत से जुड़ा है
दिल का ख्याल रखना काफी जरूरी है। बाजरे के सेवन से आप अपने दिल का ख्याल रख सकते हैं। बाजरे को एक पौष्टिक आहार माना जाता है। बाजरे में पोटेशियम व मैग्नीशियम की मात्रा देखने को मिलती है। रक्त प्रवाह को संतुलित रखने में बाजरा मदद करता है। हर रोज बाजरे के सेवन से ह्रदय की बीमारी दूर रहती है।
कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना हमारे शरीर के लिए काफी खतरनाक है। बाजरे के सेवन से कोलेस्ट्रॉल में भी कमी आती है। अगर शरीर में कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण में रहे, तो हृदय की बीमारी आपको कभी परेशान नहीं करेगी। महिलाओं में स्तन कैंसर के लिए बाजरे का सेवन फायदेमंद बताया जाता है। अगर आप अस्थमा के मरीज हैं तो बाजरे का सेवन जरूर करें। बाजरे के सेवन से अस्थमा विकसित नहीं होता है। बाजरे का सेवन अधिक मात्रा में न करें। अधिक मात्रा में सेवन करना कुछ भी हानिकारक हो जाता है।
वजन कम करने में बाजरा फायदेमंद है
आज-कल मोटापे के वजह से काफी लोग परेशान रहने लगे हैं। फास्ट फूड इस मोटापे की एक बड़ी वजह है। ऐसे में आपको एक हेल्दी डाइट की जरूरत है। स्वस्थ रहने के लिए एक हेल्थी डाइट सबसे महत्वपूर्ण है। आप बाजरे का सेवन करना शुरू करें। मोटापे को कंट्रोल करने में बाजरा काफी फायदेमंद है।
बाजरा में फाइबर की मात्रा अधिक होती है जो शरीर में वसा को कम करता है। इस तरह कैलरी घटने से वजन संतुलित रहता है। इसीलिए बाजरे की रोटी खाना फायदेमंद माना जाता है।
बाजरा बालों के लिए है फायदेमंद
बाल गिरने की समस्या को बाजरा रोक सकता है। बाजरे की रोटी कई तरह से फायदेमंद है। अगर आपके बाल अक्सर झड़ते रहते हैं, तो बाजरे की रोटी तो जरूर खाएं। बाजरे में मैग्नीशियम पाए जाते हैं, इसीलिए वह सूजन को भी कम करता है। प्रोटीन हमारे बालों को मजबूत करने में मदद करती है। बाजरा में काफी अधिक प्रोटीन होती है।
इसलिए बालों की समस्या से परेशान व्यक्ति को बाजरे का सेवन करना चाहिए। बाजरा आपके बालों की सुंदरता बढ़ाता है। यह बाल में रूसी को भी कम करता है। बाजरे का सेवन रोज करने से आपके बाल चमकीले और घने दिखने लगेंगे।
ये भी पढ़े: Shri Lanka: श्रीलंका जाकर न भूलें ये 5 खूबसूरत जगह घूमना
डायबिटीज में बाजरा फायदेमंद है
जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या होती है, उन्हें तो खाने पीने पर विशेष ध्यान देना होता है। एक बेहतर डाइट आपको डायबिटीज से दूर रखता है।अगर आप डायबिटीज से दूर रहे तो कई बीमारियों से भी दूर रहेंगे। इस डायबिटीज को दूर रखने में बाजरा भी फायदेमंद है। डायबिटीज के लोगों को कब्ज की भी शिकायत होती है।
बाजरे की रोटी खाने से आप इन परेशानियों से दूर रहेंगे। आप दिन या रात में कभी एक वक्त बाजरे की रोटी जरूर खाएं। मीठा खाने से परहेज तो जरूर रखें। साथ ही एक अच्छे चिकित्सक से डायबिटीज का हर महीने जांच कराना न भूलें।
जीवन में होने वाली सभी मुख्य तथ्यों को जानने के लिए हमारे YouTube Channel Life Active को Subscribe करें, साथ ही आप हमारे Instagram, Facebook, Twitter को भी फॉलो कर सकते हैं।