ब्रोकली खाने से क्या फायदा है और किन बीमारियों से लडने में मदद करता है,आइए जानते हैं 

आप अगर खाने का शोकिन है और आप हमें हेल्दी डाइट लेना चाहते हैं तो आप अपने खाने में ब्रोकली को जोड़ लें।यह सब्जी हेल्थ तंदुरुस्त के लिए बहुत ही फायदेमंद है। यह कई बीमारियों से लडने में भी मददगार साबित होता है। इस अद्भुत सब्जी का एक कप खाने का मतलब है कि आपको अपने शरीर को हर दिन आवश्यक अधिकांश पोषक तत्व प्राप्त हो गए हैं। इससे सप्ताह में दो दिन तो अपने भोजन में शामिल करना ही चाहिए। अगर कोई कुपोषण का शिकार हो गया है तो इससे भी छुटकारा पाने का यह आसान तरीका है। तो आइए आज आपको बताते हैं ब्रोकली क्या है इसके क्या फायदे हैं, इसके सेवन से किस तरह की बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है।

ब्रोकोली क्या है?

ब्रोकली एक हरा पौधा सुपरफूड है। यह स्वास्थ्यप्रद क्रूस वाली सब्जियों में से एक है, जिसके बड़े फूल वाले सिर को अक्सर इसके पोषण संबंधी गुणों के लिए खाया जाता है। इसे अक्सर उबालकर या स्टीम करके खाया जाता है, लेकिन इसे कच्चा भी खाया जा सकता है। यह बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। यह सब्जी विटामिन सी (संतरे की तुलना में दोगुनी मात्रा), कैल्शियम और सेलेनियम (कैंसर को रोकने के लिए महत्वपूर्ण पोषक तत्व) से भरपूर होती है। ब्रोकली खाने से भोजन या वायुजनित कार्सिनोजेन्स और अन्य ऑक्सीडेंट्स के संपर्क में आने के बाद भी आपका शरीर डिटॉक्स हो जाता है।

ये भी पढ़े : जानिए होंठों के कालेपन से छुटकारा पाने का घरेलू नुस्खे 

एक पकाई हुई ब्रोकलीमें निम्न पोषक तत्व मौजूद होते हैं 

100 एमसीजी विटामिन के (270% डीवी)

101 मिलीग्राम विटामिन सी (168% डीवी)

120 मिलीग्राम विटामिन ए (48% डीवी)

165 एमसीजी फोलेट (42% डीवी)

4 मिलीग्राम प्रत्येक विटामिन बी 6 और मैंगनीज (16% डीवी)

457 मिलीग्राम पोटेशियम (14% डीवी)

105 मिलीग्राम फास्फोरस (10% डीवी)

33 मिलीग्राम मैग्नीशियम (8% डीवी)

62 मिलीग्राम कैल्शियम (6% डीवी)

ये भी पढ़े: कैस्टर ऑयल: क्या बालों के लिए फायदेमंद है कैस्टर ऑयल जानिए 

जानिए किन बीमारियों से लडने में मददगार साबित होता है ब्रोकली 

कैंसर से बचाव करता है 

दरअसल राष्ट्रीय कैंसर संस्थान ने क्रूस वाली सब्जियों (ब्रोकली)को कैंसर के बचाव करता है यह उनका मानना है। बताया जाता है कि इन सब्जियों में ग्लूकोसाइनोलेट्स, रसायन होते हैं जिनमें सल्फर होता है। खाना पकाने, चबाने और पचाने के दौरान, ये ग्लूकोसाइनोलेट्स जैविक रूप से सक्रिय यौगिकों को बनाने के लिए टूट जाते हैं – उनमें से एक इंडोल-3-कारबिनोल है, जो शक्तिशाली कैंसर-विरोधी गुणों वाला एक यौगिक है इसलिए हमें अपने भोजन में इन्हें शामिल करना चाहिए।

हड्डी और दांत के स्वास्थ्य में सुधार

अगर आपको हड्डी की समस्या है आप दर्द के मारे  इधर-उधर नहीं जा सकते, तो इनको ठीक करने का सबसे आसान तरीका ब्रोकली है। क्योंकि ब्रोकली में विटामिन के, कैल्शियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम, इसमें आयरन भी पाया जाता है जो हड्डी के लिए फायदेमंद होता है। साथ ही इसमें कैल्शियम के मात्रा होने से दांतों के लिए भी फायदेमंद होता है।


जीवन में होने वाली सभी मुख्य तथ्यों को जानने के लिए हमारे YouTube Channel Life Active को Subscribe करें, साथ ही आप हमारे InstagramFacebookTwitter को भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *