कलौंजी का उपयोग मसालों के तौर पर किया जाता है। साथ ही इसका उपयोग सौंदर्य प्रसाधन और औषधि के लिए भी किया जाता है। यह किसी किराने की दुकान पर आसानी से मिल जाएगी।
करीब से जानिए कलौंजी को
कलौंजी को बोलचाल की भाषा में मंगरैला कहा जाता है। भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में तो यह हर घर में मिलता है। इसका अंग्रेजी नाम
Nigella Sativa है। कलौंजी कई तरह के व्यंजन बनने में मदद करता है। इसका उपयोग नान, ब्रेड, अचार और केक बनाने में भी किया जाता है। कलौंजी मुखायतः दक्षिण पश्चिमी एशियाई, भूमध्य सागर के पूर्वी तटीय और उत्तरी अफ्रीकाई देशों में देखने को मिलता है। यह एक वार्षिक पौधा है। इसकी लंबाई 20-30 फिट होती है।
काफी लोग इसे प्याज का बीज समझते हैं, क्योंकि इसका बीज भी प्याज के बीज की तरह दिखता है। कलौंजी का वनस्पति नाम ‘निजेला सेटाइवा’ हैं। इसे अक्सर झाड़ियों में देखा जाता है। इसकी पत्तियां पतली लंबी विभाजित होती है। इसके फल आपको गेंद आकार के दिखेंगे। यह आपके यादाश्त और एकाग्रता को बढ़ाता है। यह बैड कोलेस्ट्रॉल को भी कम करता है। इसके सेवन से सिरदर्द और जोड़ों का दर्द में आराम मिलता है। चलिए जानते है कलौंजी के कुछ महत्वपूर्ण फायदे क्या-क्या हैं।
कई बेहतरीन फायदे हैं कलौंजी के
• अगर आपके बाल झरने लगे हैं तो आप घरेलू उपाय से शुरुआत करें। बाल झड़ने की समस्या में कलौंजी का तेल काफी फायदेमंद होता है। इसमें एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण रहते हैं। यह आपके बाल झड़ने की समस्या को रोकती है। अगर आप कलौंजी के तेल को नारियल के तेल में मिलाकर लगाते हैं तो ज्यादा असरदार होगा।
• एक अच्छा इम्यूनिटी आपके हेल्दी लाइफ को दर्शाता है। कोरोना काल के बाद इम्यूनिटी का ख्याल हम सभी को है। ऐसे में आप कलौंजी का सेवन करना शुरू कर सकते हैं। कलौंजी इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करती है। इसके मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण इम्यूनिटी को बढ़ाता है। अगर आपको सर्दी जुखाम हुई है तो आप इसे दूध में मिलाकर पी सकते है। आपको इससे काफी आराम मिलेगा।
• कई शोध होने के बाद यह बात सामने आई है कि प्रोस्टेट कैंसर में इसका सेवन काफी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद निगेला सैटिवा और थाइमोक्विनोन प्रोस्टेट कैंसर से लड़ने में मदद करता है।
ये भी पढ़े: मक्के के सेवन से बीमारियों का होता है छू-मंतर, जानें इसके बेहतरीन फायदे
• कलौंजी खाते रहने से शरीर में स्टैमिना बना रहता है। कलौंजी को आप दूध के साथ भी खा सकते है। इससे आपका स्टैमिना अच्छा बूस्ट होगा। अगर आपको कमजोरी महसूस होती है तो कलौंजी का सेवन किया करें। यह आपके शरीर में खून की कमी को सही करने में सक्षम है।
• कलौंजी के सेवन से इनफर्टिलिटी समस्या में काफी मदद मिलती है। जब आप कलौंजी का सेवन करने लगते है, तो आपके शरीर में टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन (यह एक सेक्स हॉर्मोन है) बढ़ता है। इस तरह यह शरीर के प्रजनन स्वास्थ्य को ठीक करने में लाभदायक है। प्रजनन स्वास्थ्य को ठीक करने के लिए डॉक्टर की सलाह पर इसका उपयोग जरूर करें।
अपने डाइट में किसी तरह का परिवर्तन करने से पहले डॉक्टर के सलाह अवश्य लें। लाइफ एक्टिव आपके बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हैं।
जीवन में होने वाली सभी मुख्य तथ्यों को जानने के लिए हमारे YouTube Channel Life Active को Subscribe करें, साथ ही आप हमारे Instagram, Facebook, Twitter को भी फॉलो कर सकते हैं।
[…] […]