बॉलीवुड के सुपरस्टार कहे जाने वाले शाहरुख खान SRK आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। यह उन कलाकारों में से एक हैं जिन्हें देश में ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोगों का प्यार मिलता है। फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। अपने एक्टिंग के दम पर शाहरुख लगभग 30 वर्षों से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं।
शाहरुख खान का जन्म 2 नवंबर 1965 को दिल्ली में हुआं था। इन्होंने अपने मेहनत के दम पर दुनिया में नाम कमाया है। वहीं अपने परिवार को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं।
जानें SRK के बारे में कुछ रोमांचक बातें
किंग ऑफ बॉलीवुड, किंग खान व एसआरके के नाम से जाना जाने वाले शाहरुख खान का जन्म 2 नवंबर, 1965 को दिल्ली में एक साधारण परिवार में हुआ था। इनके पिता का नाम मीर ताज मोहम्मद खान, माता का नाम लतीफ फातिमा, पत्नी का नाम गौरी खान और बच्चे सुहाना, आर्य, अब्राम है इनके पिता स्वतंत्रता सेनानी थे वहीं अब इनके माता पिता इस दुनिया में नहीं है। शाहरुख ने अपनी दमदार एक्टिंग की बदौलत एक अलग ही शोहरत और मुकाम पाया है।
वहीं शाहरुख और दिलीप कुमार ही ऐसे दो अभिनेता हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता अपने नाम किया है। वहीं शाहरुख को भारत सरकार की ओर से हिंदी सिनेमा में अभूतपूर्व और अतुलनीय योगदान के लिए वर्ष 2005 में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है।
शाहरुख ने करियर की शुरुआत कैसा की
बता दें कि शाहरुख खान अपने करियर की शुरुआत 1988 में टीवी शो दिल दरिया से किया था। इसके बाद उन्होंने लगातार एक पर एक टीवी शो करते गये और लोकप्रियता हासिल करते गए। इसके बाद इन्होंने 1992 में फिल्म दीवाना से फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया। पहली फिल्म के लिए ही बेस्ट डेब्यू एक्टर का अवॉर्ड भी मिला था।
इसके बाद शाहरुख खान ने एक के बाद एक ब्लॉकबस्टर फिल्में की और अपने जीवन में सफलता के नए मुकाम को छुआ एवं खुद को बॉलीवुड के सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के रूप में स्थापित किया। वहीं शाहरुख खान फिल्म प्रोड्यूसिंग एवं टीवी होस्टिंग में भी अपनी किस्मत आजमा चुके है सफलता भी हासिल किए।
जानिए शाहरुख की ब्लाॅकबस्टर फिल्म
दीवाना (1992),बाजीगर (1993), दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे (1995), करण अर्जुन (1995),कुछ कुछ होता है (1998), मोहब्बतें (2000), कभी खुशी कभी गम ( 2001), देवदास (2002), वीर जारा (2004),स्वदेश ( 2004),ओम शांति ओम ( 2007), चक दे इंडिया (2007), रब ने बना दी जोड़ी (2008), माय नेम इज खान (2010), जब तक है जान (2012), चेन्नई एक्सप्रेस (2013),दिलवाले (2015),फैन (2016),रईस (2017), जीरो (2018), ब्रह्मास्त्र (2022),
ये भी पढ़े: नियमित ज्वार के सेवन से रहेंगे अनगिनत बिमारियों से दूर, जानें इसके फायदे
बादशाह खान को मिले पुरस्कार
किंग खान को सबसे पहले 1993 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार,मिला । इसके बाद 1995 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार,1997 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार, 1998 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार, 2005 में पद्म श्री पुरस्कार , 2012 में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, 2014 में इंटरनेशनल आइकन ऑफ इंडियन सिनेमा अवार्ड, 2015 में आउटस्टैंडिंग कंट्रीब्यूशन सिनेमा अवार्ड जैसे कोई अवार्ड इनके नाम हैं।
जीवन में होने वाली सभी मुख्य तथ्यों को जानने के लिए हमारे YouTube Channel Life Active को Subscribe करें, साथ ही आप हमारे Instagram, Facebook, Twitter को भी फॉलो कर सकते हैं।