जानिए कितना हानिकारक हो सकता है प्लास्टिक के बोतल में पानी पीना

आप भी अगर प्लास्टिक के बोतल में पानी पीते हैं, तो अपनी ये आदत आज से बदलने की कोशिश करें। आप पानी पीने के लिए तांबे के बर्तन का ही इस्तमाल करें। प्लास्टिक के बोतल में पानी पीने से कई तरह की बीमारियां होती है। एक रिसर्च के अनुसार प्लास्टिक के बोतल में पानी पीने से कैंसर जैसी बीमारियां तक हो जाती है। इन प्लास्टिक के बोतलों में पानी पीने से आपका शरीर कई बीमारियों से ग्रसित हो सकता है।

भारत में हर साल 35 लाख टन से भी अधिक प्लास्टिक का उत्पाद होता है, आपको इन से दूरी बनाए रखनी है। प्लास्टिक के बोतल में पानी पीना कैंसर तक पैदा कर सकता है। तो आइए जानते हैं विस्तार से कि कैसे प्लास्टिक के बोतल आपके सेहत पर बुरा प्रभाव डाल रहा है।

किस तरह घातक है प्लास्टिक के बोतल

जब हम प्लास्टिक के बोतल में पानी पीते हैं तो हमारे शरीर में कई तरह के केमिकल जाने का खतरा होता है। प्लास्टिक के बोतल में एक बीपी नाम का केमिकल पाया जाता है, पानी के साथ जब वह हमारे शरीर में जाते हैं। तो उसके कारण हमारा शरीर बीमारियों से लड़ने में कमजोर हो जाता है। यह केमिकल हर किसी के शरीर में अलग-अलग बीमारियां पैदा करती है। अगर पानी काफी देर से प्लास्टिक के बोतल में पड़ा है तब तो उस बोतल से पानी भूलकर भी न पिए। पुरुषों में हार्मोन डिस्टरबेंस होने का खतरा होता है, यानी पुरुषों का स्पर्म काउंट कम होने लगता है। महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर होने की एक वजह प्लास्टिक के बोतल में पानी पीने को भी देखा गया है।

ये भी पढ़े: चाय पीकर रहें कई बीमारियों से दूर

क्या करें, क्या ना करें

हम अपने पूर्वजों से भी सुनते आए हैं कि तांबे के बर्तन में पानी पीना स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। पर आजकल फ्रिज जैसे साधन आने से हमने बोतल में पानी पीना शुरू कर दिया है। फ्रिज के पानी को भी सेहत के लिए अच्छा नहीं बताया गया है। और अगर फ्रिज में प्लास्टिक के बोतल में पानी रखा हो, तो वो आपके शरीर को और नुकसान पहुंचाएगा।

इसीलिए हमेशा तांबे के बर्तन में ही पानी रखें और तांबे के बर्तन में ही पानी पिए। डॉक्टर का कहना है कि तांबे के बर्तन में बेहद न्यूट्रिशन एलिमेंट होता है, जो हमारे शरीर को कई तरह से स्वस्थ रखने में मदद करता है।

जीवन में होने वाली सभी मुख्य तथ्यों को जानने के लिए हमारे YouTube Channel Life Active को Subscribe करें, साथ ही आप हमारे InstagramFacebookTwitter को भी फॉलो कर सकते हैं।

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *