जानिए पितृ पक्ष से जुड़ी सभी बातें, क्यों आते है यमलोग से पितृ

पितृ पक्ष में अपने पितरों की आत्मा के शांति के लिए तर्पण, श्राद्ध और पिंडदान करते हैं। पितृ पक्ष 16 दिनों का होता है। पितृ पक्ष भाद्रपद के पूर्णिमा से शुरू होता है। आश्विन कृष्ण पक्ष अमावस्या तक ये पितृपक्ष चलता है। इनके अर्थ की ओर अगर ध्यान दें तो, रक्षा करने वाले को पितर कहा जाता है। पितृ श्रद्धा और भाव के भूखे होते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इन दिनों पितृ यमलोक से आकर घर में वास करते हैं। ब्रह्मांडीय उर्जा लेकर वह 16 दिन में वापस चले जाते हैं। ऐसा लोग इसलिए करते हैं ताकि वह अपने पितृ के ऋण से मुक्त हो जाएं। यह करने के बाद वह मानते हैं कि अब तक के ऋण से वो मुक्त हो गए हैं। ब्रह्मांड के दक्षिण दिशा की ओर पितृलोक है और कहते हैं कि पितृ सिर्फ मन की श्रद्धा देखते हैं। आपको श्राद्ध करने के लिए धनवान होना जरूरी नहीं है, ऐसा बताया जाता है कि अगर आप मन से दक्षिण दिशा की ओर देखकर जल चढ़ा दे तो आप भी ऋण से मुक्त हो सकते हैं। बस आपको श्रद्धा की भावना से पितृ लिए कुछ आंसू उनको स्मरण करते हुए निकालने हैं।

इस वर्ष 10 दिसंबर 2022 से 25 दिसंबर 2022 तक पितृ पक्ष के दिन होंगे। अगर बात करें हिंदी धर्म ग्रंथों की तो इनके अनुसार मनुष्य पर तीन प्रकार के ऋण होते हैं।पहला ऋण पितृ ऋण होता है, दूसरा देव ऋण होता है और तीसरा ऋषि ऋण होता है। पितृपक्ष जरूर करना चाहिए क्योंकि ऐसा कहा जाता है जो लोग पितृ पक्ष नहीं करते हैं उन्हें पित्र दोष होता है। अगर आप अपने पितरों का आशीर्वाद हमेशा चाहते हैं तो पितृ पक्ष करें। शास्त्र कहता है कि यमलोक से पितर देवता घर पर कई रूप में आते हैं।

ये अभी पढ़े: जानिए कब होगी फिल्म ‘मिडिल क्लास लव’ रिलीज

कुछ महत्वपूर्ण बातें पितृ पक्ष से जुड़े

पितृ पक्ष के 16 दिन के दौरान चना, जीरा, दाल, सरसों का साग, लौकी और नमक जैसी चीजों को खाने से बचना चाहिए।

अगर आप किसी तीर्थ स्थल पर पितृ पक्ष कर रहे हैं तो इसका विशेष फल आपको मिलेगा।

आप अगर बद्रीनाथ, गया या प्रयाग जा कर श्राद्ध करते हैं तो इसे अच्छा माना जाता है। वैसे आप घर में कोई पवित्र जगह मानकर भी श्राद्ध कर सकते हैं। क्योंकि पितृ हमारी भावनाएं देखते हैं।

इस बात का ध्यान रखें कि पितृ पक्ष कभी भी रात को या शाम को नहीं करें। पितृ पक्ष दिन में ही किया जाता है।

जीवन में होने वाली सभी मुख्य तथ्यों को जानने के लिए हमारे YouTube Channel Life Active को Subscribe करें, साथ ही आप हमारे InstagramFacebookTwitter को भी फॉलो कर सकते हैं।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *