Kiwi Benefits: कीवी शरीर के साथ, स्किन निखार के लिए भी है फायदेमंद 

कीवी (Kiwi): अक्सर लोग खान पान के साथ अपने स्किन पर भी ध्यान देते है। लोगों फलों के डाइट में शामिल करते हैं लेकिन फल खाने के साथ-साथ लगाने के भी काम आए तो दोगुना फायदा होता है। ऐसे कई सारे फल है जिनके फेस मास्क चेहरे के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। फ्रूट्स में पाए जाने वाले पोषण तत्व, विटामिन, मिनिरल्स चेहरे को निखारते हैं औऱ उसे पोषण देते हैं। इसीलिए कीवी फ्रूट को भी त्वचा के लिए काफा फायदेमंद बताया जाता है।कीवी फ्रूट की खेती भारत में नहीं होती, ये ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है लेकिन आजकल ये हर मार्केट में मिल जाता है इससे त्वचा को कई सारे फायदे मिलते हैं। कीवी फ्रूट के कई तरह के फेस मास्क हैं जो त्वचा के लिए लाभकारी हैं। दरअसल कीवी फ्रूट में विटामिन, मिनरल्स और ओमेगा-3 एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता और सबसे खास बात ये है कि ये एक शानदार एंटी ऑक्सिडेंट है जिसकी वजह से इसे फेस मास्क में यूज किया जाता है। तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि कीवी फ्रूट से किस तरह के फेस मास्क के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

जानिए कीवी से फेस मास्क बनना की विधि 

कीवी और नींबू ,शहद का फेस मास्क 

दरअसल नींबू और कीवी फ्रूट दोनों ही त्वचा के लिए वरदान है। इनके एंटी बैक्टीरियल गुणो, एंटी ऑक्सिटेंड होने और विटामिन्स की भरमार के चलते इनका फेस मास्क त्वचा को कुदरती चमक देने के साथ साथ पोषण भी देता है। मास्क बनाने के लिए एक कीवी फ्रूट का गूदा निकाल लें, अब गूदे में नींबू का एक चम्मच रस मिलाएं।अब रुई की सहायता से इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें।आधा घंटा बाद धो लें और अच्छा मॉइश्चराइज़र यूज करे।

ये भी पढ़े : कैस्टर ऑयल: क्या बालों के लिए फायदेमंद है कैस्टर ऑयल जानिए 

कीवी, ऑलमंड ऑयल तेल

रिपोर्ट के अनुसार बादाम चेहरे को पोषण देती है औऱ इसमें मौजूद विटामिन ई चेहरे पर कसावट लाता है। आप बाजार से कीवी फ्रूट का पाउडर खरीद कर ले आए। इसके बाद एक चम्मच कीवी पाउडर लें औऱ इसमें एक चम्मच  बादाम का तेल डाल और इसको अच्छी तरह मिक्स कर के एक पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद लेप की तरह चेहरे पर अप्लाई करें औऱ आधा घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद पानी से साफ कर लें आपके चेहरे पर अच्छा निखार आएगा।

कीवी और दही का फेस पैक 

दरअसल दही चेहरे को मॉश्चराइज करने के साथ-साथ उसे ग्लोइंग भी बनाता है। आप एक कप में कीवी का गूदा निकालकर दही के साथ अच्छी तरह से मिक्सी करे ,फिर थोड़ा सा गुलाबजल मिलाकर इसे चेहरे पर मास्क की तरह लगाएं और आधा घंटा के लिए छोड़ दें। आधा घंटा बाद हल्के गुनगुने पानी से अपने  चेहरे को साफ करें। इसके बाद आपको अच्छा असर दिखेगा।

कीवी और एवोकाडो का फेस मास्क

कीवी की तरह एवोकाडो भी दूसरे देश का फल कहा जाता है लेकिन इसमें शानदार एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं और इसी वजह से ये चेहरे के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।आप एक कटोरी में कीवी और एवोकाडो दोनों के गूदे को निकाल लें इसके बाद इससे अच्छी तरह से मैश करके इसमें थोड़ा शहद और गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसके बाद मास्क की तरह चेहरे पर लगा लें। इसके बाद आधा घंटे के लिए लगा रहने दे और फिर पानी से धोकर साफ कर लें इसके बाद आप अपने पसंदीदा अनुसार माॅच्शराइजर लगा लें। ऐसा हफ्ते में एक बार भी करते हैं तो अच्छा असर दिखेगा।

ये भी पढ़े : ब्रोकली खाने से क्या फायदा है और किन बीमारियों से लडने में मदद करता है,आइए जानते हैं 


जीवन में होने वाली सभी मुख्य तथ्यों को जानने के लिए हमारे YouTube Channel Life Active को Subscribe करें, साथ ही आप हमारे InstagramFacebookTwitter को भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *