अच्छे और सस्ते कपड़े सभी खरीदना चाहते हैं। मगर कम दामों में कभी भी अच्छा कपड़ा मिलता ही नहीं है। लेकिन आपको बता दें, दिल्ली के कई बाजारों में आपको कम दामों में बेहतरीन कपड़े मिलेंगे। जी हां, आपके बजट के अनुसार कपड़े खरीदने के लिए अब कहीं जाने की जरूरत नहीं है। वैसे कई लोग त्यौहार के आते ही अमेजॉन और फ्लिपकार्ट के सेल का भी इंतजार करते हैं। मगर इंतजार करने की अब जरूरत नहीं है। हम आपको आज इस झंझट से भी छुटकारा दिला देंगे। अमेजॉन और फ्लिपकार्ट जैसे ई-कॉमर्स वेबसाइट आपको कुछ वक्त के लिए सेल लगाकर दिखाएंगे। मगर हम आपको कुछ ऐसे बाजारों के बारे में बताएंगे। जहां आप कभी भी जाकर अपने मनपसंदीदा कपड़े अपने बजट के हिसाब से खरीद सकते हैं।
अगर आप दिल्ली में रह रहे हैं तो आप सभी के लिए कुछ ऐसी जगहें उपलब्ध है। अगर आप इनमें से कुछ जगहों को जानते भी हैं फिर भी यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। बता दें, आज हम आपको इस जगह से जुड़ी और भी कुछ खास बातें बताएंगे। जिसपर आपने कभी शायद अब तक ध्यान भी नहीं दिया होगा। दिल्ली के ऐसे 5 मशहूर बाजार है जहां आप रेडीमेड कपड़े कम दाम में लेकर ब्रांडेड वाला फील कर सकेंगे।
आपको कहीं अगर सस्ता कपड़ा मिले तो ऐसा कहना गलत नहीं होगा कि आप को कुछ वक्त के लिए महंगाई से छुटकारा मिल रहा है। तो आज हम आपको कपड़ों के बाजार में ले जाकर महंगाई से छुटकारा दिलवाने वाले हैं। दिल्ली में कुछ ऐसे जगह है जहां साल भर लोग पकड़े खरीदने बहुत संख्या में आते हैं। कपड़ों का ये बाजार खास इसलिए भी है क्योंकि सिर्फ त्यौहार ही इन बाजारों को सस्ता नहीं बनाती है यहां रोज ही त्यौहार जैसा सस्ता कपड़ा मिलता है।
शांति मोहल्ला, सीलमपुर दिल्ली

जो लोग शॉपिंग के शौकीन हैं शायद उन लोगों को पता हो कि दिल्ली के पूर्व में स्थित सीलमपुर एक ऐसा जगह है जहां लोग सस्ते कपड़ों के लिए पहुंचते हैं। नए-नए फैशन के कपड़े आपको काफी सस्ते में मिल जाएंगे।
यहां काफी अच्छे बुटीक एवं फैशन स्टोर भी मिलेंगे। मगर आप इन दुकानों पर मत जाइएगा यहां के दाम आपके बजट से विपरीत रहते हैं। सीलमपुर के गलियों को एक बार घूम के आइए आपको इन गलियों में हर तरह के कपड़े बजट के अनुसार मिलेंगे। जिस घर में शादी होती है वहां कपड़ों की काफी जरूरत होती है। तो एक बार शादी के शॉपिंग करने से पहले ये बाजार जाएं। यहां जाकर आपको निराशा बिल्कुल नहीं होगी। मगर इस बात का ध्यान रहे की ये बाजार सोमवार को छुट्टी पर रहती है। सोमवार छोड़कर आप किसी भी रोज इस बाजार में जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: यहां की खुबसूरती देख हो जायेंगे मंत्रमुग्ध, आज ही छुट्टियों पर आएं लैंसडाउन
सेंट्रल मार्केट दिल्ली का

शादी के शॉपिंग के लिए यह सबसे मशहूर मार्केट है। ये बाजार दिल्ली के साउथ में स्थित है। शादी के लिए आपको लहंगा लेना हो और पैसे की कमी हो तो ये बाजार आपके जरूरत के हिसाब से आपको सामान दिखा देगी। यहां अगर आपको बड़े दुकान भी दिखेंगे तो वो भी आपके बजट में आ सकते हैं। बता दें, यहां पर लोगों को उनके पसंद की सामान उनके बजट में मिल जाती है जो इस बाजार की खासियत है। यहां पर लोग थोक में भी कपड़े ले जाते हैं। थोक में यहां सामान और भी सस्ता दिया जाता है। सोमवार को इस बाजार में न जाएं और अन्य दिन 11 बजे से 9 बजे तक यह बाजार आपका स्वागत करेगी।
दिल्ली में स्थित तिलक नगर
तिलक नगर पश्चिमी दिल्ली में स्थित है। पंजाबी कम्युनिटी से मशहूर ये बाजार खुद में काफी खास है। वैसे तो आम दिनों में लोग यहां काफी आते हैं पर शादियों में इस मार्केट की रौनक बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। यहां खुदरा बिक्री कुछ ज्यादा होती है क्योंकि लोग यहां से सस्ते कपड़े ले जाते हैं। यहां लेटेस्ट फैशन जैसे एक्सेसरीज़ और फैंसी लटकन इस तरह की कई चीजें आपको आकर्षित करेगी। इस बाजार में बुधवार को न जाएं क्योंकि यह बाजार बुधवार को बंद रहता है।
दिल्ली की चांदनी चौक

दिल्ली की चांदनी चौक एक ऐसा बाजार है जहां चहल-पहल कभी खत्म होती ही नहीं है। दिल्ली में रहने वाले लोग इस बाजार के बारे में सुने तो जरूर ही होंगे। मगर आप चांदनी चौक के किन्नरी बाजार में एक बार जरूर जाएं। यहां सस्ते दामों में कपड़े आपको काफी आकर्षित करेंगे। बात करें यहां डिजाइनर कपड़ो की तो यहां डिजाइनर कपड़ों की भरमार मिलेगी। दुपट्टा, लेस जैसी चीजें काफी अच्छी और कम दामों में मिलेगी।
यह भी पढ़ें: क्या आप भी हैं अपने बढ़ते मोटापा से परेशान तो आज ही अपनाएं ये असरदार टिप्स
कनॉट प्लेस

कनॉट प्लेस एक ऐसा जगह है जहां पर आपको हर तरह की चीजें मिल जाती है। यहां सिर्फ कपड़ा ही नहीं आपके जरूरत की हर चीज यहां उपलब्ध है। कनॉट प्लेस दिल्ली के मशहूर बाजारों में से एक है। यहां काफी बड़े-बड़े दुकान हैं। इसके साथ छोटे दुकान भी शामिल हैं। अगर आपको बारगेन करना आता है तो ये मार्केट आपके लिए सबसे सही है। इस मार्केट में काफी महंगे और काफी सस्ते सामान दोनों मिलते हैं। तो जाइए कनॉट प्लेस और लुफ्त उठाइए दिल्ली के इस मशहूर बाजार का जिसे अंग्रेजों के समय में बनाया गया था।
जीवन में होने वाली सभी मुख्य तथ्यों को जानने के लिए हमारे YouTube Channel Life Active को Subscribe करें, साथ ही आप हमारे Instagram, Facebook, Twitter को भी फॉलो कर सकते हैं।