‘बाल दिवस’ के मौके पर अगर आप बच्चों को गिफ्ट देना चाहते है तो आएं जानते हैं क्या करें गिफ्ट

हर साल 14 नवंबर को ‘बाल दिवस’ के तौर पर मनाया जाता है। दरअसल इस दिन देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म हुआ था। पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को प्रयागराज में हुआ था और इनकी मृत्यु 27 मई 1964 को हुआ था। पंडित नेहरू को बच्चों से बहुत लगाव था। बच्चे भी उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहते थे। इस कारण पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती को बच्चों के लिए समर्पित कर दिया गया और इस दिन को बाल दिवस के रूप में मनाएं जाने लगा। आज की दिन हर बच्चे को खास महसूस कराने का दिन है। वहीं बच्चों के लिए बाल दिवस के मौके पर कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होता है साथ ही साथ स्कूलों में तरह तरह के खेल और एक्टिविटी होती हैं, जिसमें बच्चे उत्साह के साथ शामिल होते हैं। अगर आप बाल दिवस पर अपने बच्चे को कोई तोहफा देना चाहते हैं, तो यहां कुछ गिफ्ट आइडिया ले सकते हैं।
गेम
अक्सर बच्चों को गेम बहुत ही पसंद होते हैं तो आप बच्चे को क्विज, लूडो, चेस जैसे गेम्स गिफ्ट कर सकते हैं। उनके लिए कोई पजल गेम भी ला सकते हैं। इससे बच्चे का मस्तिष्क भी तेज होता है और याददाश्त भी अच्छी होती है।

स्क्रैपबुक या नोटबुक

बच्चों को तोहफे में स्क्रैप बुक तोहफे में दे सकते हैं। नोटबुक या स्क्रैपबुक बच्चे के लिए एक बेहतर विकल्प है। स्क्रैपबुक पर कई सारी तस्वीरें लगाकर उस बारे में लिख सकते हैं। अगर बच्चे को लिखना पसंद है और पेंट या क्राफ्ट का शौक हैं तो उसे इस तरह का गिफ्ट भी दे सकते हैं बच्चे को यह भी काफी पसंद आएगा।

ये भी पढ़े: स्किन पर निखार पाने के लिए विटामिन है फायदेमंद, चेहरे की लौट आएगी चमक

बैग

छोटे बच्चे हो या बड़े बच्चे हो सभी का सबसे मनपसंद चीजों में से एक है बैग । बच्चे को अच्छा स्कूल बैग गिफ्ट कर सकते हैं। स्कूल बैग रोजमर्रा की जरूरत में भी होता है और पसंद भी करते हैं।इसलिए बाल दिवस के मौके पर बच्चे को उनकी पसंद का अच्छा स्कूल बैग गिफ्ट कर सकते हैं।

चाॅकलेट/पेन

बच्चे को सबसे ज्यादा लगाव चाॅकलेट से होता ऐसे में अगर आप उन्हें चाकलेट गिफ्ट करना चाहते हैं तो कर सकते। साथ ही अगर चाॅकलेट के साथ पेन या पेंसिल भी गिफ्ट कर सकते हैं।


जीवन में होने वाली सभी मुख्य तथ्यों को जानने के लिए हमारे YouTube Channel Life Active को Subscribe करें, साथ ही आप हमारे InstagramFacebookTwitter को भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *