आप अगर पितृपक्ष करते हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। आज हम आपको कुछ ऐसी बातें बताएंगे जो आपको पितृदोष से बचाएगी। पितृपक्ष करते हुए कुछ ऐसी चीजें हैं जो आपको खानी बिल्कुल नहीं चाहिए। क्योंकि पितृपक्ष 16 दिन का होता है इसलिए आपको 16 दिन तक कुछ चीजें खाना नहीं है।
हिंदू धर्म के अनुसार पितृपक्ष का एक विशेष महत्व रखता है। पितृपक्ष में पितरों के लिए पिंडदान किया जाता है। पर आपको इन दिनों कई परहेज और सावधानियां बरतने की जरूरत है। तो चलिए जानते हैं विशेष रूप से किन चीजों का सेवन करना वर्जित है पितृपक्ष के दौरान।
साफ सफाई का ध्यान आप सभी जितना भी रखते हो। पर आपको पितृपक्ष के दौरान इस बात का खास ध्यान रखना है। पितृपक्ष के दौरान घर को साफ सुथरा जरूर रखें। भूलकर भी रसोई में गंदा बर्तन ना रखें। गंदा बर्तन घर में रह जाए तो पितृ नाराज हो सकते हैं। इस बात का भी खास ध्यान रखें कि घर में किसी प्रकार का बासी खाना ना रहे। बासी खाना घर में रखना पितृपक्ष के दौरान अच्छा नहीं माना जाता है। और सबसे खास चीजें जानिए अब जो पितृपक्ष के दौरान नहीं खाना है आपको। तामसिक भोजन, लहसुन, प्याज, मांसाहार, सिगरेट व शराब को इन दिनों भूल कर भी हाथ ना लगाएं। साथ ही आप जमीन में उगने वाले सब्जियों को खाने से भी बचें। आलू, मूली और अरवी जैसी सब्जियां जमीन के अंदर उगती है आप इनका सेवन पितृपक्ष के दौरान न करें। अगर आप मसूर की दाल या चना खाते हैं तो कुछ दिनों के लिए इसका भी सेवन करना छोड़ दें।
ये भी पढ़े: जानिए पितृ पक्ष से जुड़ी सभी बातें, क्यों आते है यमलोग से पितृ
इस तरह प्रसन्न होंगे पितृ
वैसे तो भगवान का स्मरण नित्य ही करना चाहिए। चाहे वो सुंदर कांड हो सप्तशती आपको इसे पढ़ने पर मन की शांति मिलेगी। पर पितृपक्ष के दौरान इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखें कि आपको प्रतिदिन सप्तशती या सुंदर कांड का पाठ करना है। आपके जीवन में जो समस्याएं चल रही है, वो इन पढ़ो के करने वो दूर होंगी। आप हर रोज गीता का भी पाठ करें। यह करने से पितृ खुश होंगे और आपको भी मन की शांति मिलेगी।
ऐसा माना जाता है कि पितृ लोक मनुष्य लोक के ऊपर है। पितृ लोक के ऊपर भी सूर्यलोक है और उससे ऊपर स्वर्ग लोक है। पितृपक्ष के दौरान तीन पीढ़ी का तो श्राद्ध किया जाता है। तिथि के अनुसार जिस तिथि में माता व पिता की मृत्यु होती है उसी तिथि में पितृपक्ष किया जाता है। चाहे वह पिता के पक्ष हो या माता का पक्ष पितृपक्ष करना हिंदू धर्म में एक विशेष आस्था की जगह रखती है।
जीवन में होने वाली सभी मुख्य तथ्यों को जानने के लिए हमारे YouTube Channel Life Active को Subscribe करें, साथ ही आप हमारे Instagram, Facebook, Twitter को भी फॉलो कर सकते हैं।