तनाव भरी जिंदगी से कैसे रहें मुक्त, स्ट्रेस फ्री लाइफ के तरीके

क्या है यह स्ट्रैस की दुनिया

मनुष्य का शरीर नेचुरली कई हालातों में रिस्पॉन्ड खुद करता है। इसे न्यूरोबाइलोजिकल रिस्पॉन्स कहां जाता है। आजकल लोग इसे तनाव समझ लेते हैं। इसे तनाव समझ कर खुद को परेशान भी कर लेते हैं।स्ट्रैस हमारे जीवन का हिस्सा बनते जा रहा है। चाहे काम के वजह से स्ट्रेस हो या घर के समस्याओं के वजह से, आजकल स्ट्रैस फ्री रहना मुश्किल हो गया है। पर आप अपने तनाव को दूर कर सकते हैं, इसके लिए बस आपको कुछ सही तरीके समझने की जरूरत है। एक स्ट्रैस फ्री जिंदगी से आपकी उम्र भी लंबी होती है। ऐसा देखा गया है जो लोग तनाव में रहते हैं उनकी उम्र भी कम हो जाती है। अमेरिकन साइकोलॉजिकल एसोसिएशन कहते है कि स्ट्रैस पॉजिटिव या नेगेटिव किसी भी तरह से हो सकती है। इन पर नियंत्रण कैसे रखें यह आपको खुद ही ध्यान रखना होगा। चलिए अब जानते हैं कुछ बेहतर उपाय जो आपको तनाव से बचाने में मदद करेगा।

स्ट्रैस फ्री लाइफ के तरीके

  • जिस काम में आपकी रुचि है। जिस काम को करने से आपको खुशी मिलती है उस काम के लिए आपको वक्त निकालना है। आप टाइम मैनेजमेंट करके ऑफिस या पढ़ाई से वक्त निकाल सकते हैं। स्ट्रैस को कम करने का यह एक बेहतर उपाय है।
  • आपको 7-8 घंटे की नींद लेना जरूरी है। स्ट्रैस भरे लाइव का एक कारण नींद की कमी को भी देखा गया है। जब आप एक प्रॉपर नींद लेते हैं तब आप अपने स्ट्रैस को समझ कर उसे दूर करने में सक्षम हो जाते हैं।
  • आपको एक हल्दी खाना खाने की आदत डालनी होगी। आप हर रोज 2 से 3 लीटर पानी पिया करें। आपका शरीर जब सही तरह से काम करेगा तो आप खुद स्ट्रैस फ्री फील करेंगे।
  • ब्रीदिंग एक्सरसाइज स्ट्रैस के लिए सबसे ज्यादा यूजफुल माना गया है। आप किसी भी वजह से अधिक तनाव में रह रहे हैं तो ब्रीदिंग कर के देखें, आपको अच्छा महसूस होगा।
  • उन चीजों से दूरी बनाए रखें जिसके वजह से आपको तनाव हुआ हो। आप खुद से बातें कर सकते हैं, खुद को समझा सकते हैं कि जो कुछ होता है वो जिंदगी का एक हिस्सा है। इस तरह से आप खुद को स्ट्रैस फ्री रख सकते हैं।

तनाव को समझकर करें खुद से दूर

आपको ये पता होना चाहिए कि हर बार तनाव हमें परेशान नहीं कर सकती है। कई बार तनाव हमें चीजों के लिए मोटिवेट भी करती है। बस इसे हमें समझने की जरूरत है। आप अगर किसी छोटे या बड़े वजह से खुद पर गुस्सा कर रहे हैं, तो आपको इन चीजों पर ध्यान देना है। खुद पर गुस्सा करने की कोशिश कम करें। किसी एक ही चीज को काफी देर तक सोचना आपको गुस्सा दिला सकता है, कोशिश करें अपना माइंड डाइवर्ट करने की। किसी चीज के लिए परेशान होना सही है या नहीं ये आप डिसाइड कर सकते हैं। आपको उन घटनाओं को सही से समझना होगा। किसी घटनाओं को समझकर स्वीकार कर लेना आपको आत्मविश्वास देता है। आपको हर तरह के तनाव से निकालने में यह मदद करता है। आप जब परेशान होते हैं तो आप कोई संगीत सुने लिया करें, या फिर कहीं बाहर निकल कर कुछ देर के लिए कही चले जाएं। स्ट्रैस फ्री पुस्तक में लिखा है कि आपको तनाव जितना भी हो, आप अगर उसे ज्यादा महसूस नहीं करेंगे तो आपको वह परेशान नहीं करेगा। आपको इसकी आदत अचानक से एक दिन में नहीं लगेगी, इसके लिए धीरे-धीरे आदत बनानी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *