How to create Polls on Facebook: दोस्तों अगर आप फेसबुक यूज़ करते हैं तो आपको पोल्स के बारे में पता ही होगा। पोल्स एक ऐसा जरिया है जिसकी मदद से हम यूजर के गतिविधि को जान सकते हैं। उन्हें क्या पसंद है वो किन चीजों में रुचि रखते हैं ये सब जानकारी आप फेसबुक पोल्स के माध्यम पता लगा सकते हैं। अब सवाल आता है कि पोल्स क्रिएट कैसे करें।
तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको यही बताने वाले हैं। एंड्राइड फ़ोन का यूज़ कर फेसबुक पर पोल्स कैसे बनाए (How to create Polls on Facebook)। उससे पहले आपको ये पता होना चाहिए कि पोल्स क्या होता है ? और पोल्स को किन प्लेटफार्म से बनाया जा सकता है। तो आइये जानते हैं विस्तार से।
पोल्स क्या होता है – What is polls in hindi
अगर आपको ऑफ़लाइन दुनिया मे किसी से कोई सवाल या उनके रुचि के बारे में जानना है तो आप उनसे सीधे पूछ लेते हैं। मगर ऑनलाइन आपको किसी के बारे में जानकारी चाहिए तो उसके लिए आपको पोल्स बनाने पड़ते हैं।
सीधे शब्दों में कहे तो लोगो की रुचि को जानना ही पोल्स कहलाता है। पोल्स बनाने के लिए आप इंस्टाग्राम, टेलीग्राम, यूट्यूब और फेसबुक का यूज़ कर सकते हैं।
आज हम आपको फेसबुक पोल्स बनाने का तरीका बताने वाले हैं। अगर आप एक बेहतरीन फेसबुक पोल्स बनाना सीखना चाहते हैं तो नीचे बताये गए स्टेप को फॉलो करें।
ये भी पढ़ें: Android 13 Feature के विषय में जान कर रह जाएंगे आप दंग, जानें गूगल की क्या है पॉलिसी
एंड्रॉयड फ़ोन से फेसबुक पोल्स कैसे बनाये- How to create Polls on Facebook,
पोल्स बनाने के लिए आपका फेसबुक पर एकाउंट होना बहुत जरूरी है। इसके बाद ही आप फेसबुक पर पोल्स ग्रुप और पेज भी बना सकते हैं। आइए जैसे हैं कैसे क्रिएट करें पोल्स।
स्टेप 1: फेसबुक एप्प को ओपन करें।
स्टेप 2: इसके बाद थ्री डॉट पर क्लिक करें।
स्टेप 3: फिर ग्रुप पर क्लिक करें।

स्टेप 4: इसके बाद उस ग्रुप को सेलेक्ट करें जहाँ आप पोल्स पोस्ट करना चाहते हैं।

स्टेप 5: इसके बाद पोल्स ऑप्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 6: अब अपना पोल्स क्रिएट करें।

स्टेप 7: अब अंत में पोल्स सबमिट कर दें।
इन स्टेप्स को अपनाकर आप आसानी से अपना पोल्स क्रिएट कर सकते हैं। ये बेहद आसान तरीका माना जाता है।
जीवन में होने वाली सभी मुख्य तथ्यों को जानने के लिए हमारे YouTube Channel Life Active को Subscribe करें, साथ ही आप हमारे Instagram, Facebook, Twitter को भी फॉलो कर सकते हैं।