कुट्टू को अंग्रेजी में बकव्हीट नाम से जाना जाता है। कुट्टू के पौधे ज्यादा लंबे नहीं होते हैं। भारत के कई क्षेत्रों में लोग इसके आटे से बने रोटी खाते है। कुट्टू के पौधे में बहुत सी नस्ले मिलती हैं। यही वजह है कि इसे पूर्णतः अनाज या वनस्पति परिवार का सदस्य नहीं माना गया है। इसे पोलीगोनेसिएइ परिवार का पौधा कहा जाता है। भारत में व्रत के दौरान इसे खाया जाता है।
व्रत तोड़ने के लिए उपयोगी
कुट्टू के फल तिकोने आकार से दिखते हैं। इसके फल गुच्छों में होते हैं। हिंदू धर्म के लोग कुट्टू के पौधे को शुद्ध मानते हैं। नवरात्रि के दिनों में लोग कुट्टू से बने आटे की रोटी खाते हैं। व्रत में इसका सेवन करना सही बताया गया है, क्योंकि इसे एक फल के रूप में देखा जाता है। अवध में कुट्टू पराठा लोगों के बीच काफी पसंद किए जाते हैं। यह भारत में आसानी से हर जगह उपलब्ध नहीं है। इसे नॉर्थ ईस्ट राज्यों में अधिक उपजाया जाता है। इसे हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और दक्षिण के नीलगिरी में उपजाया जाता है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए इसमें बहुत से पोषक तत्व मौजूद हैं। आइए अब जानते हैं कुट्टू के सेवन के क्या फायदे हैं।
• अपने बढ़ते वजन से काफी लोग परेशान रहते हैं। वजन घटाने के लिए एक्सरसाइज करने के साथ आपको एक बेहतर डाइट की भी जरूरत होगी। आप अपने डायट में कुट्टू से बने चीजों को शामिल करें। यह फल आपके वजन को कम करने में मदद करेगी।
ये भी पढ़े: कंगनी में पाए जाते हैं बीमारियों से लड़ने के अनगिनत फायदे, जानें पूरी डिटेल्स
• कुट्टू को अपने खाने में शामिल करने पर महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर होने की संभावना कम हो जाती है। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है। फाइबर का सेवन ब्रेस्ट कैंसर में फायदेमंद है। स्तन कैंसर बढ़ाने वाले कोशिकाओं को यह नष्ट करती है। इसे एंटी-ट्यूमर गुण कहा जाता है। कुट्टू से बने आटे की रोटी खाने से ब्रेस्ट कैंसर होने की संभावना काफी कम हो जाती है।
• कुट्टू में फाइबर की मात्रा अच्छी होती है। डॉक्टर बताते है कि फाइबर रक्त शर्करा के स्तर को बहुत तेजी से बढ़ता है। इसलिए कुट्टू का सेवन मधुमेह के रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद है।
• कुट्टू के वजह से पित्त की पथरी के होने का संभावना काफी कम हो जाती है। एक शोध के मुताबिक कुट्टू के सेवन से शरीर में बाइल एसिड का निर्माण होता है। जिसके कारण पित्त की पथरी से छुटकारा मिल सकता है।
• कुट्टू का आटा रक्तचाप के लिए बहुत लाभदायक है। कुट्टू का सेवन शरीर के रक्तचाप को नियंत्रित रखता है। इसमें पाए जाने वाले मैग्नीशियम रक्त वाहिकाओं को आराम दिलाता है।
अपने डाइट में किसी तरह का परिवर्तन करने से पहले डॉक्टर के सलाह अवश्य लें। लाइफ एक्टिव आपके बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हैं।
जीवन में होने वाली सभी मुख्य तथ्यों को जानने के लिए हमारे YouTube Channel Life Active को Subscribe करें, साथ ही आप हमारे Instagram, Facebook, Twitter को भी फॉलो कर सकते हैं।