चाणक्य की नीतियां तो हर कोई अपने जीवन में मार्गदर्शन के रूप में उपयोग करता है। आज हम आपको चाणक्य द्वारा कही गई वो सात बातें बताएंगे जिसे आपको अपने जीवन में नहीं करना है। आपने कभी सोचा है कि किसी को नींद से जगा देना खतरनाक भी हो सकता है। किसी को नींद से जगाना कभी-कभी इतना खतरनाक साबित होता है कि आपको अपनी जान गंवानी पड़ जाती है। सात तरह प्राणियों को उनकी नींद से उन्हें नहीं जागना चाहिए। तो आइए जानते हैं वो सात निद्रा कौन सी और किसकी होती है जिसके वजह से हमें खतरा हो सकता है।
जीव जंतु को नींद में न करें परेशान
वैसे तो किसी भी जीव जंतु को परेशान करना सही नहीं है। पर अगर आप सोते हुए सांप को जगाने की कोशिश भी करें तो आपको अपने जान से हाथ धोना पड़ सकता है। सोते हुए सांप को अगर कोई जगाता है तो सांप सबसे पहले डसने की कोशिश करता है। क्योंकि उसे आभास होता है कहीं उसे मारने की कोशिश तो नहीं हो रही है। तो इसी लिए कभी भूल कर भी सोते हुए सांप के आसपास न जाए।
राजा को सोते वक्त न उठायें
किसी भी सोते हुए राजा को अचानक से जाकर नहीं जगाना चाहिए। राजा चाहे कितना भी अच्छे स्वभाव का हो। वो निद्रा में हो तो अचानक से उठने पर राजा आपको किसी भी तरह का दंड दे सकता है। वैसे अभी का युग बदल चुका है तो आप अब राजा के जगह किसी बड़े अधिकारी पर ये बात लागू कर सकते हैं।
सोते शेर के पास न जाएं
शेर को अगर आप सोते हुए देख रहे हैं तो उसके आसपास तो बिल्कुल भी न जाए। सोता हुआ शेर और भी ज्यादा खतरनाक होता है। अगर आप ऐसा समझ रहे हैं कि शेर सो रहा है। इससे कोई खतरा नहीं होगा, तो आपका ये सोचना आपके जान पर भारी पड़ सकता है। अगर किसी तरह उसकी नींद खुली तो सबसे पहले बिना सोचे वो आप पर जानलेवा हमला करेगा और आपका मृत्यु होना तय है।
किसी मुर्ख को न जगाएं
आचार्य चाणक्य के अनुसार किसी भी मूर्ख व्यक्ति को अचानक से नहीं जगाना चाहिए।
नींद में सोता हुआ मूर्ख आदमी को जगाकर उससे बात न करें। आप उसके काम की बात भी करने वाले हो, लेकिन उसे गुस्सा आया तो वह आप पर जानलेवा हमला तक कर सकता है। मूर्ख व्यक्ति के पास इतनी समझ नहीं होती है कि वो नींद से बाहर आकर आपकी बातें समझ पाए। इसीलिए किसी मूर्ख को नींद से अचानक से न जगाए।
ये भी पढ़े: Shri Lanka: श्रीलंका जाकर न भूलें ये 5 खूबसूरत जगह घूमना
किसी बच्चें को नींद से न जगाएं
किसी भी बच्चे को अचानक से नींद से नहीं जगाना चाहिए। ऐसा करने से उसके दिमाग पर अच्छा असर नहीं होगा है, और साथ ही बच्चा चिरचिरा भी बन जाएगा। बच्चे का चिरचिरापन सा स्वभाव बन गया फिर उसे संभालना बहुत ज्यादा मुश्किल हो जाएगा।
कुत्ते को नींद से न जगाएं
किसी भी पराए पशु या किसी और के कुत्ते को जाकर नहीं जगाना चाहिए। ऐसा करने पर उसे अपने जान संकट में दिखेगा और इस वजह से आप पर वह हमला कर देगा। चाहे वो कितना भी अच्छा हो वह नींद में आप पर हमला करने में पीछे नहीं हटेगा।
जीवन में होने वाली सभी मुख्य तथ्यों को जानने के लिए हमारे YouTube Channel Life Active को Subscribe करें, साथ ही आप हमारे Instagram, Facebook, Twitter को भी फॉलो कर सकते हैं।