चाणक्य की नीति से हर कोई परिचित है। चाणक्य के द्वारा कही बातों को हर कोई अपने जीवन उतरना चाहता है। आचार्य चाणक्य के द्वारा बनाई गई नीतियां पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। उनके द्वारा कहीं गई बातें लोग मानते हैं और स्वीकार भी करते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से चाणक्य द्वारा कही गई वैसी ही एक बात बताएंगे जो आपके जीवन से जुड़ी हुई है। ये मूल मंत्र वाली बातें आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी।
चाणक्य कहते हैं, आप चाहते हैं कि आपका शरीर स्वस्थ रहें तो कुछ काम ऐसे हैं जिसे करने के बाद नहाना बहुत जरूरी हो जाता है। आज हम आपको चाणक्य के द्वारा ही कही गई उन बातों को विस्तार से बताएंगे। इसके साथ ही यह जानकारी भी आपको देंगे कि ऐसी बातें क्यों कही गई है। आखिर इसके पीछे की वास्तविकता क्या है। तो जानिए उन कामों को जिन्हें करने के बाद नहाना जरूरी है।
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि स्वास्थ्य सबसे बड़ा धन है। इस धन की कुंजी को बीमारियों से मुक्त रखना हमारा कर्तव्य है। हमारी कई सारी बीमारियां सिर्फ नहाने से दूर हो जाती है। यह 4 वो काम है जिनको करने के बाद आप नहाए जरूर: –
तेल लगाने के बाद न भूलें नहाना
हम अपने शरीर पर जब भी तेल की मालिश करते हैं तो उसके बाद हमें नहाना चाहिए। ऐसा इसलिए कहा गया है क्योंकि जब हम तेल की मालिश करते हैं तो हमारे शरीर के मैल साफ हो जाते हैं और छोटे-छोटे छिद्र जो है वह खुल जाते हैं। इसके बाद नहाने से हमारा शरीर उस वक्त अच्छी तरह साफ हो जाएगा। हमें बीमारियों से भी दूर रखेगा। इस तरह आपकी त्वचा भी ज्यादा साफ और अच्छी दिखने लगेगी। तेल की मालिश कर के बाहर न निकला करें। अगर आप तेल की मालिश करके कहीं बाहर निकल जाते हैं तो इसे अशुभ भी माना जाता है।
शमशान से आकर सबसे पहले नहाएं
जब किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है और आप उनके साथ शमशान जाते हैं। तो इस स्थिति में आपको शमशान से आते ही तुरंत स्नान कर लेना चाहिए। ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि शमशान में कई तरह के कीटाणु होते हैं, जो मृत शरीर के वजह से वहां पर मौजूद रहते हैं। इसलिए जब हम श्मशान जाते हैं तो वहां हम कीटाणु के संपर्क में आ जाते हैं। इस स्थिति में उस कीटाणु से कई तरह की बीमारियां उत्पन्न हो सकती है। इसलिए आप जब कभी शमशान से आए तो नहाना बिल्कुल भी न भूलें। ये वैज्ञानिक दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण है।
शारीरिक प्रेम प्रशंग के बाद जरूर नहाएं
स्त्री एवं पुरुष को इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि जब वो काम-क्रिया (शारीरिक प्रेम प्रसंग) करते हैं। तो इसके बाद उन्हें नहाना होता है। काम-क्रिया करने के बाद हमारा शरीर अपवित्र होता है। शारीरिक प्रेम प्रसंग के बाद किसी भी तरह के धार्मिक कार्य नहीं करना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार कहा जाता है ऐसा करना बहुत अशुभ होता है। इसलिए जब भी काम-क्रिया करते है चाहे वो स्त्री हो या पुरुष उसके बाद नहा लिया करें।
ये भी पढ़े: Shri Lanka: श्रीलंका जाकर न भूलें ये 5 खूबसूरत जगह घूमना
बाल कटवाने के बाद सबसे पहले नहाएं
हमारे शरीर में बाल का बढ़ना एक आम क्रिया है। बाल बढ़ने पर हम उसे नाई के पास कटवाने जाते हैं। आप को इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि हम जब भी अपने बाल कटवाते है, तो हमें इसके तुरंत बाद नहा लेना चाहिए। इसका संबंध सीधा हमारे स्वास्थ्य से जुड़ा होता है। बाल कटवाते हुए हमारे शरीर पे छोटे-छोटे बाल के टुकड़े आ जाते हैं। इससे वो किसी भी तरह से हमारे पेट में चले जाए तो वो हमारे शरीर के लिए बहुत ही ज्यादा हानिकारक साबित हो सकता है। अगर वो छोटा सा बाल हमारे पेट में चला जाए तो हमें संक्रमण भी हो सकता है। इसलिए अगली बार अगर आप जब भी बाल कटवाने जा रहे हो तो इसके तुरंत बाद नहाना बिल्कुल ना भूलें।
जीवन में होने वाली सभी मुख्य तथ्यों को जानने के लिए हमारे YouTube Channel Life Active को Subscribe करें, साथ ही आप हमारे Instagram, Facebook, Twitter को भी फॉलो कर सकते हैं।