Shri Lanka: श्रीलंका जाकर न भूलें ये 5 खूबसूरत जगह घूमना

Shri Lanka: श्रीलंका का इतिहास रामायण काल से जुड़ा है। बता दें, यहीं पर रामायण का युद्ध हुआ है और लंका को ही श्रीलंका कहा जाता है। आज के समय में श्रीलंका में भारी आर्थिक संकट आगया है लेकिन पर्यटन के मामले में आज भी श्रीलंका बहुत धनी है। समुद्र से घिरा हुआ ये प्रकृति के गोद में समाया हुआ है।

तो आइए आज हम जानते हैं श्रीलंका में कौन-कौन से हैं घूमने के बेस्ट 5 जगहें –

एला

एला श्रीलंका image

पहाड़ियों से ढकी एक खूबसूरत सा चाय का बगान है एला जो बेहद खूबसूरती को अपने अंदर समेटे हुए है। यहां से गुजरती हुई ट्रेन जिसके सवारी यहां का खूबसूरत नजारा देख सकते हैं। श्रीलंका आने वाले पर्यटक यहां जरूर आते हैं और यहां के सुंदरता में समा जाते हैं। बता दें, यहां आने के बाद सतर्क रहना भी बेहद जरूरी है। यहां पर हाथी, भालू और मगरमच्छ जैसे जंगली जीव भी नजर आते हैं।

एडम चोटी

एडम चोटी image

श्रीलंका की सबसे ऊंची चोटी एडम चोटी है। इस चोटी पर बौद्ध भिक्षुओं का एक मठ भी बना हुआ है जिसपर बौद्ध समुदाय का चिन्ह भी बना हुआ है। इस चोटी पर जाने के बाद आप प्रकृति को बेहद करीब से देखेंगे। यहां का खूबसूरत नजारा आपके मन को मोह लेगा।

ये भी पढ़ें: यहां की खुबसूरती देख हो जायेंगे मंत्रमुग्ध, आज ही छुट्टियों पर आएं लैंसडाउन

सिगरिया रॉक किला

सिगिरिया image

खड़ी ढलान पर बसा हुआ ये किला जो 600 फीट ऊंचे पठार से घिरा हुआ है। ये पठार लायन रॉक के नाम से जाना जाता है। ये तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व का बना हुआ है। उस वक्त यहां एक मठ हुआ करता था। अब यहां प्रकृति के सुंदर नजारें देखने को मिलेंगे।

मिरिस्सा

श्रीलंका का मिरिसा बीच बहुत फेमस है। यहां पर हर साल लाखों पर्यटक आते हैं। ये जगह घूमने के लिए सबसे बेहतरीन माना गया है। यहां आकर सब अपने छुट्टी का भरपुर आनंद उठाते हैं। यहां आप नहाना, तैरना, समुद्री भोजन का भरपुर मजा ले सकते हैं।

दांबुला गुफा मंदिर

दांबुला गुफा मंदिर का अस्तित्व बौद्ध धर्म से रिलेट करता है। यहां आकर लोग पुरानी चीजें देखते हैं। ये जगह प्रमुख दर्शानिक स्थलों में से एक है। इसके आसपास करीब 80 गुफाएं हैं जिसे देखने दूर-दूर से पर्यटक आते हैं।

जीवन में होने वाली सभी मुख्य तथ्यों को जानने के लिए हमारे YouTube Channel Life Active को Subscribe करें, साथ ही आप हमारे InstagramFacebookTwitter को भी फॉलो कर सकते हैं।

10 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *