मक्के के सेवन से बीमारियों का होता है छू-मंतर, जानें इसके बेहतरीन फायदे

मक्का एक पौष्टिक खाद्य पदार्थ है। लोग इसे मोटे अनाज के तौर पर जानते हैं। दैनिक जीवन में इसका उपयोग स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। मक्के में कई सारे पोषक तत्व रहते हैं।

मक्के से जुड़ी इन बातों को जानना है जरूरी

मक्के की रोटी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। इसका नर भाग सबसे पहले परिपक्व होता है। वैसे तो मक्के को हर तरह के मिट्टी में उपजाया जा सकता है। लेकिन मक्का का अच्छा पैदावार बलुई तथा दोमट मिट्टी में होती है। उपजाऊ के लिए मक्के को जून से जुलाई के बीच में बोया जाता है। इसकी उपजाऊ जमीन भारत के मैदानी भाग से लेकर 2700 मीटर उँचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों तक है।

इसके बढ़ते मांग को देखते हुए, पिछले कुछ वर्षों से मक्के की खेती अधिक की जाने लगी है। भारत में अब इसे एक मुख्य अनाज के तौर पर जाना जाता है। भारत में आपको कई तरह के मक्के की फसल मिल जाएगी। भारत में 7 प्रकार के मक्के पाए जाते हैं। आइए जानते हैं इनके 7 प्रकार कौन कौन से है –

  1. पॉप कॉर्न
  2. पाड कॉर्न
  3. सॉफ्ट कॉर्न
  4. वैक्सी कॉर्न
  5. स्वीट कॉर्न
  6. फ्लिंट कॉर्न
  7. डेंट कॉर्न

बरसात में लोग मक्के खाना ज्यादा पसंद करते हैं। भारत के कर्नाटक में मक्के की खेती सबसे अधिक होती है। सबसे ज्यादा मक्के की खेती कर्नाटक के बाद राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, बिहार और तेलंगाना में की जाती है। विश्व में सबसे ज्यादा मक्के का उत्पादन अमेरिका करता है। अमेरिका वाले स्टार्स बनाने में इसका ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है।

शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है मक्का

मक्के में अनेक प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन, जिंक, आयरन, फाइबर जैसे गुण मौजूद है। एक हेल्दी लाइफ के लिए यह विटामिन हमारे लिए बहुत जरूरी होता है। स्वस्थ रहने के लिए शरीर में इन सभी विटामिन का पर्याप्त मात्रा में होना अनिवार्य है। मक्के के नियमित सेवन से आपकी हड्डियां मजबूत रहती है।

अपने शरीर में आप कोलेस्ट्रॉल को कम करना चाहते हैं तो मक्के का सेवन किया करें। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी, फाइबर, कैरोटेनॉइड और बायोफ्लेविनॉइड्स मौजूद है। मक्का ग्लूटन फ्री होता है और इसमें फाइबर की मात्रा भी अच्छी होती है। मक्के के भुट्टे खाने से आपके दांत भी मजबूत होते हैं। मक्के को हमेशा पका कर ही खाएं। पकाने के बाद इसके पोस्टिक गुण बढ़ जाते हैं।

ये भी पढ़े: नियमित ज्वार के सेवन से रहेंगे अनगिनत बिमारियों से दूर, जानें इसके फायदे

मक्के खाने के कई अन्य विशेष फायदे

• प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए मक्के का आटा काफी फायदेमंद बताया गया है। प्रेगनेंसी में मां और बच्चे दोनों के लिए मक्के के आटे फायदेमंद है। मक्के में आपको फोलिक एसिड काफी मिल जायेगी जिसकी जरूरत गर्भवती महिलाओं को होती है।

• आपकी आखों की रोशनी अगर कम हो रही है तो मक्के का सेवन आपने लिए काफी फायदेमंद है। वैसे आज के वक्त में हम सभी स्क्रीन पर ज्यादा वक्त बिताते हैं, तो ऐसे में मक्के को हमें अपने डाइट में शामिल करना चाहिए। मक्के में मौजूद कैरोटीनोइड आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है।

• स्वस्थ रहने के लिए एनर्जी लेवल का सही रहना जरूरी है।मक्के से बने खाद्य पदार्थ आपके शरीर में एनर्जी को बढ़ाता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट्स के गुण पाए जाते हैं।

• मक्के के सेवन से आप एनीमिया के समस्या से निजात पा सकते हैं। यह हमारे शरीर में खून को बनाने में मदद करता है। इसके सेवन से शरीर में खून की कमी नहीं होती है।

मक्के का ज्यादा सेवन करना हानिकारक भी हो सकता है। अपने डाइट में किसी तरह का परिवर्तन करने से पहले डॉक्टर के सलाह अवश्य लें। लाइफ एक्टिव आपके बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हैं।

जीवन में होने वाली सभी मुख्य तथ्यों को जानने के लिए हमारे YouTube Channel Life Active को Subscribe करें, साथ ही आप हमारे InstagramFacebookTwitter को भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *