Corn Benefits: सर्दियों में सबसे लोकप्रिय खाना मक्की की रोटी और सरसों का साग के बारे में तो आपने सुना ही होगा। दरअसल, सर्दियों के मौसम में लोगों के अच्छे खाने का क्रेविंग होती है। सर्दियों में आपके शरीर को रोगों से लड़ने और स्वस्थ रहने के लिए विशेष आहार की आवश्यकता होती है। सब्जियां, फल, मेवे के साथ-साथ सर्दियों में बनने वाली मक्का, बाजरा आदि के आटे की रोटियां आपके शरीर को पर्याप्त पोषण प्रदान करने के लिए बेहतर होती हैं।
प्रोटीन और स्टार्च से भरपूर मक्की की रोटी में कैलोरी की मात्रा भी कम होती है। इसके अलावा मक्के की रोटी का सेवन करने से शरीर में मैगनीज, पोटेशियम, जिंक, आयरन, फॉस्फोरस, कॉपर, सेलेनियम, पोटेशियम और विटामिन- ए, बी, ई जैसे कई पोषक तत्वों की पूर्ति होती है। आइए जानते हैं सर्दियों में मक्के की रोटी खाने से क्या फायदा होता है।
क्यों होता है शरीर के लिए फायदेमंद मक्का का रोटी और किन बीमारियों से बचाता है। – Corn Benefits
वजन कम करने में मदद करता है मक्का की रोटी
दरअसल वजन बढ़ना आज का सबसे बड़ा समस्या बन गया जिससे हर लोग परेशान हैं वजन कम करने के लिए लोग जिम में घंटों पसीना बहा रहे हैं। तो ऐसे में मक्का बहुत मदद करता है वजन कम करने में। मक्के की रोटी का सेवन करने से हमारे शरीर को फाइबर प्राप्त होता है, जो कि आपको पाचन संबंधी समस्याओं से राहत पाने में मदद करता है।
यह शरीर में कॉलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में भी मदद करता है। साथ ही फाइबर युक्त आहार आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करता है, जिससे कि आप अतिरिक्त नहीं खातें हैं। यह पाचनतंत्र को बूस्ट करने के साथ ही आपके वजन प्रबंधन में भी मदद करता है।
ये भी पढ़े – Healthy Nutrients in Winter: सर्दियों में हेल्दी पोषक तत्व लें जिससे रहेंगे स्वास्थ्य
एनीमिया से राहत दिलाता है मक्का
शरीर में खून की कमी होने यानी एनीमिया रोग में मक्के की रोटी बेहद गुणकारी साबित होता है, क्योंकि आयरन, जिंक, बीटा-कैरोटीन युक्त मक्के की रोटी खाने से शरीर में रेड ब्लड सेल्स की बढ़ोतरी में मदद मिलती है। मक्के की रोटी का सेवन करने से यह आपके शरीर में खून की कमी को दूर करने के साथ ही विटामिन की पूर्ति भी करती है। जो एनीमिया को दूर करने में सहायक है।
जोड़ों की समस्या से छुटकारा पाने में मदद करता है मक्का
जिंक, मैग्नीशियम, आयरन, फास्फोरस जैसे पोषक तत्वों से युक्त मक्के की रोटी का सेवन करने से आपकी हड्डियों को मजबूती मिलती है। यही नहीं, मक्के की रोटी का सेवन करने से यह जोड़ों के दर्द को कम करने के साथ ही आर्थराइटिस और ऑस्टियोपोरोसिस जैसे गंभीर समस्याओं के खतरे को कम करने में मदद करती है।
ये भी पढ़े – ‘1899’ नेटफ्लिक्स सीरीज रिलीज होते ही मचा रहा धमाल जानिए, क्या है स्टोरी
दिल के समस्या के लिए फायदेमंद है मक्का
आपके दिल को स्वस्थ बनाए रखने के लिए भी मक्के की रोटी के फायदे देखे जा सकते हैं। सर्दियों में इसके नियमित सेवन से यह शरीर के बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाकर अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बनाए रखने में मदद करती है। आपके दिल को स्वस्थ रखने के लिए मक्के की रोटी में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है। इसके अलावा यह रक्तचाप को नियंत्रित करने में भी सहायक है। जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी हृदय संबंधी समस्याओं के जोखिम को कम किया जा सकता है।
ये भी पढ़े- शरीर के लिए फायदेमंद है सोयाबीन, जानिए सोयाबीन के 5 फ़ायदे
जीवन में होने वाली सभी मुख्य तथ्यों को जानने के लिए हमारे YouTube Channel Life Active को Subscribe करें, साथ ही आप हमारे Instagram, Facebook, Twitter को भी फॉलो कर सकते हैं।