रागी के सेवन से इन सभी बीमारियों से मिलेगी मुक्ति, जानें इस फसल की खास बातें

रागी एक पारंपरिक फसल है। ऊंचे क्षेत्रों में इसकी पैदावार बहुत अच्छी होती है। इसमें अमीनो अम्ल होता है। रागी में कई विटामिन है जो आपको हेल्दी रखती है। रागी में स्वाद के साथ पौष्टिक गुण भी इसमें मौजूद है।

जानिए रागी फसल की विशेष बातें

भारत में रागी को लगभग 4000 वर्ष पहले लाया गया था। इसे लोग मोटे अनाज के तौर पर जानते हैं। इसके पौधे एक से डेढ़ मीटर ऊंची होती है। इसका बीज भूमि में लगभग तीन सेंटीमीटर नीचे जाता है। इसे मुख्यता अफ्रीका और एशिया में उगाया जाता है। यह इथियोपिया के ऊंचे क्षेत्रों में अधिक पाया जाता है। इसे ऊंचे क्षेत्रों का फसल माना जाता है। हिमालय में तो इसे 2300 मीटर की ऊंचाई पर उगता जाता है। रागी को कई शहरों में अलग-अलग नाम से जाना जाता हैं। इसको मंडुआ, नाचनी, फिंगर मिलेट नाम से भी जानते हैं।

रागी का सेवन करना आपके शरीर के लिए काफी अच्छा होगा। यह खाने में भी काफी स्वादिष्ट है। इसके छोटे-छोटे दाने आपके शरीर को स्वस्थ रखती है। इसको आप आपने डाइट में शामिल जरूर करें। इसमें मौजूद विटामिन आपके चेहरे के सुंदरता को निखारती है। रागी को तिलहन के साथ भी उगाया जाता है। अन्य फसल के मुकाबले इसका संरक्षण आसान होता है। इस फसल में कीट या फफूंद नहीं लगते हैं। इसलिए किसान के लिए यह अच्छा विकल्प होता है।

रागी के उपयोग और पैदावार

इस फसल का सबसे अधिक उपयोग कर्नाटक ,उत्तराखंड और आन्ध्र प्रदेश में होता है। इसकी उपज प्रति हेक्टेयर औसतन 25 क्विंटल के आसपास होती है। बाजार में इसका मूल्य लगभग 2700 रूपये प्रति क्विंटल देखी जाती है। रागी को सुपरफूड भी कहते हैं। इससे बने भोजन लोगों को काफी पसंद आते हैं। रागी के छोटे-छोटे दानों को पीसकर आटा बनाया जाता है। रागी से मोटी डबल रोटी, डोसा और रोटी बनती है। इसे सांभर के साथ खाना लोग बेहद पसंद करते हैं। महिलाएं जब गर्भवती होती है तो बच्चे के जन्म वक्त औरत को दवा के रूप में इसका सेवन करवाया जाता है। आइए अब जानते हैं रागी के सेवन से क्या-क्या फायदे हैं

• रागी में कैल्शियम अधिक मात्रा में होता है। इसमें अन्य अनाज के मुकाबले 5 से 30 गुना ज्यादा कैल्शियम मौजूद है। पूरे दिन के कैल्शियम की जरूरत रागी पूरा कर सकता है। इसलिए इसका सेवन प्रतिदिन किया करें।

ये भी पढ़े: प्रेगनेंसी के दौरान न करें ये गलतियां, वरना झेलनी पड़ेगी मुसीबत

• मधुमेह के रोगियों को रागी को अपने डाइट में शामिल करना चाहिए। इसमें मौजूद पॉलीफेनोल्स और डाइटरी फाइबर आपके शुगर लेवल को कंट्रोल में रखता है।

• एनीमिया के मरीज अपने डाइट में आयरन की मात्रा बढ़ाना चाहते हैं। ऐसे में रागी का प्रतिदिन सेवन उनके लिए काफी फायदेमंद होगा। आप रागी कुकीज़ या रागी का हलवा भी खा सकते हैं जिससे आपके हीमोग्लोबिन में सुधार आएगा और एनीमिया के लक्षण भी कम होने लगेंगे।

• अपने बढ़ते वजन से ज्यादातर लोग परेशान रहने लगा है। इसकी एक सबसे बड़ी वजह रोज का अनहेल्दी खाना हो गया है। जिसके कारण हमारे शरीर में फैट बढ़ने लगता है। रागी का सेवन शरीर में फैट को कम करता है और आपके वजन को घटाता है।

• सेहतमंद रहने के लिए आप रागी का सेवन किया करें। अगर उम्र से पहले झुर्रियां, फाइन लाइन, काले धब्बे ने आपको परेशान कर रखा है, तो आपके लिए रागी का सेवन फायदेमंद है। रागी में ‘अमिनो एसिड’ होता है जो आपके चेहरे पर जल्दी झुर्रियां आने नहीं देता है। रागी को आप अपने डाइट में शामिल करें इससे आप ज्यादा उम्र के नहीं दिखेंगे। यह आपके शरीर में एनर्जी लेवल को भी बढ़ाता है।

जीवन में होने वाली सभी मुख्य तथ्यों को जानने के लिए हमारे YouTube Channel Life Active को Subscribe करें, साथ ही आप हमारे InstagramFacebookTwitter को भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *