दाल में हींग का तड़का लगने से दाल स्वादिष्ट बनता है। भारत के लगभग हर घर में इसका प्रयोग किया जाता है। किसी व्यंजन को स्वादिष्ट और सुगंधित बनाने के लिए इसे प्रयोग में लाया जाता है। यह आपको कई बीमारियों से दूर रखती है। इसका प्रयोग दवाइयों के रूप में भी किया जाता है।
परिचय
हींग ईरान मूल का एक पौधा है। इसकी ऊंचाई 1.5 मी० तक होती है। इसके तना काफी कोमल होते हैं। इसकी पैदावार भूमध्य सागर क्षेत्र से लेकर मध्य एशियाई तक की जाती है। हींग की कई प्रजातियां पाई जाती है। हींग एक बारहमासी शौक है। यह नेचुरली कई वर्षों तक हरा भरा रह सकता है। इसके तने और जड़ के भाग से रस निकलता है। अगर आप कच्चा हींग खाएंगे तो यह आपको लहसुन के स्वाद जैसा लगेगा। हींग शरीर में स्टेमिना को बढ़ाता है। दाल में इसका प्रयोग करने से दाल ज्यादा पौष्टिक हो जाता है।
आइए जानते हैं सरल शब्दों में हींग के कई फायदे
दांत का दर्द हींग से होगा दूर
कभी कुछ ज्यादा ठंडा या गरम खा लेने से हमारे दांतों में दर्द होने लगती है। ऐसे में हींग का सेवन करना फायदेमंद होगा। दर्द के वक्त गुनगुने पानी में थोड़ा हींग डालकर दो से तीन बार कुल्ला कीजिए। इससे आपके दांत में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया मर जायेंगे । और आप दर्द दांत की समस्या से दूर रहेंगे।
अपच खाने को हींग से करें दूर
जंग फूड के दुनिया में हेल्दी खाना इतना आसान नहीं है। हम लोग कुछ ऐसा खा लेते हैं जिससे हमारी पाचन क्रिया बिगड़ जाती है। ऐसे में आपको एक घरेलू और अच्छा उपाय चाहिए। आप हींग का सेवन करना शुरू करें। हींग में एंटी ऑक्सीडेंट तत्व और एंटी इनफ्लोमेटरी मौजूद रहते हैं। अगर आपको कब्ज की भी समस्या है तो हींग आपके लिए फायदेमंद है।
कान के घाव या कान में दर्द होने पर हींग काफी फायदेमंद है। हिंग्वादी तेल 1-2 बूंद कान में डालने पर कान का दर्द सही होता है।
ये भी पढ़े: मिस्सी रोटी रखेगी आपको कई बीमारियों से दूर
हींग से रखे कैंसर को दूर
कुछ शोध के बाद यह पता चला है कि हींग में मौजूद प्रतिरोधक क्षमता कैंसर कोशिकाओं को रोकती है। एंटी ऑक्सीडेंट वाली हींग खाते रहने पर रेडिकल्स से शरीर का बचाव होता है।
इस तरह हींग का सेवन करना आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।
किडनी रहेगी हमेशा स्वास्थ्य
आप किडनी के बीमारी से अगर आराम चाहते हैं, तो अपने डाइट में हींग का सेवन करना शुरू कर दें। हींग के सेवन से शरीर में विषाक्त पदार्थ का निकलना आसान हो जाता है। इस तरह हींग हमारे किडनी को बीमारी से दूर रखने में सहायक है।
हींग से नपुंसकता का इलाज
जिन पुरुष किसी भी कारण से नपुंसकता की समस्या है। उनके लिए हींग का प्रयोग करना लाभदायक है। हींग के पाउडर को आप एक गिलास पानी में मिलाकर पी सकते हैं। अगर आपको खांसी की समस्या है तो आपको इससे भी निजात मिलेगी।
पीरियड में दर्द से राहत
महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान दर्द काफी होती है। ऐसे में आपको कुछ घरेलू उपाय की जरूरत है। घर में रखे हींग आपके दर्द को कम करेगी। हींग का प्रयोग पीरियड में काफी राहत देता है। इसमें मौजूद औषधि के तत्व मासिक धर्म होने वाले परेशानी को कम करती है।
जीवन में होने वाली सभी मुख्य तथ्यों को जानने के लिए हमारे YouTube Channel Life Active को Subscribe करें, साथ ही आप हमारे Instagram, Facebook, Twitter को भी फॉलो कर सकते हैं।