अक्सर महिलाएं को बाल की समस्या होती है। प्रदूषण के कारण बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं। उनकी ग्रोथ भी प्रभावित हो जाती है और वे टूटने-झड़ने लगते हैं। बालों की समस्याओं के लिए अरंडी का तेल यानी कैस्टर आयल का इस्तेमाल सदियों से होता आया है। यह घरेलू नुस्खा आज भी उतना ही प्रभावी है। कई बार इसका प्रयोग सही तरीके से नहीं करने पर यह तेल बहुत अधिक प्रभावशाली नहीं हो पाता है। बालों की ग्रोथ के लिए कैस्टर ऑयल का प्रयोग कैसे करना चाहिए, यह जानने से पहले आइये कैस्टर ऑयल के फायदे जानते हैं।
क्या बालों की ग्रोथ बढ़ा सकता है कैस्टर ऑयल
रोमानिया में कैरल डेविला यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिसिन एंड फार्मेसी की शोधकर्ता डुमित्रु लुपुलियासा ने बालों के लिए कैस्टर आयल के फायदों पर शोध किया। ये शोध बताती हैं-रेचक-शोधक प्रभाव के कारण अरंडी के तेल का उपयोग वर्षों से होता आया है। शोध के आधार पर उन्होंने यह निष्कर्ष निकाला कि जब झड़ चुके बालों पर इसका प्रयोग किया गया, तो बालों का झड़ना रुक गया। पहले की तुलना में बाल लंबे और मोटे हो गए। यह बालों पर स्टिमुलेटिंग और रीजेनरेट करने वाला साबित हुआ। इससे साफ जाहिर होता है कि कैस्टर ऑयल बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद है।
ये भी पढ़े – हैवी पीरियड्स को नहीं करें नज़र हो सकता है बड़ी समस्या
जानिए बालों की ग्रोथ के लिए कैसे काम करता है कैस्टर ऑयल
कैस्टर बीन से प्राप्त होने वाला अरंडी का तेल रिकिनोइलिक एसिड से भरपूर होता है। यह एक प्रकार का फैटी एसिड होता है, जो सूजन से लड़ने के लिए जाना जाता है।
यह स्कैल्प में ब्लड फ्लो को बढ़ाता है, जो हेयर ग्रोथ को बढ़ावा दे सकता है। कैस्टर ऑयल स्कैल्प की ड्राईनेस को भी खत्म कर सकता है।
यह एंटीफंगल और एंटी बैक्टीरियल गुणों वाला होता है, जिससे रूसी को कम करने में मदद मिल सकती है।
अरंडी का तेल एंटीऑक्सिडेंट और एंटी इन्फ्लेमेट्री गुणों वाला होता है। इस वजह से ऑक्सीडेटिव तनाव कम होता हैं और बालों का झड़ना रुक जाता है। साथ ही अरंडी के तेल में ओमेगा-6 फैटी एसिड भी हो सकता है, जो बालों के विकास को बढ़ावा दे सकता है।
जीवन में होने वाली सभी मुख्य तथ्यों को जानने के लिए हमारे YouTube Channel Life Active को Subscribe करें, साथ ही आप हमारे Instagram, Facebook, Twitter को भी फॉलो कर सकते हैं।