क्या आप भी हैं अपने बढ़ते मोटापा से परेशान तो आज ही अपनाएं ये असरदार टिप्स

आजकल चल रहे जंक फूड हमारे जीवन को इस तरह प्रभावित कर रहा है। जिससे हम कहीं न कहीं अंजान है या अनसुना कर देते हैं। इसमें अक्सर सवाल आता है की इतने सारे जंक फूड से भरी दुनिया में हम अपने मोटापे को किस तरह अपने शरीर से दूर भगा कर रखें। आज के दौर में मोटापे से काफी ज्यादा लोग परेशान रह रहे हैं। कोई डॉक्टर तो कोई डाइट से परेशान है। मोटापे की वजह से कई तरह की बीमारियां हमारा शरीर को झेलता है। कभी-कभी तो मोटापा इस तरह हमें दिक्कत कर देता है कि हम अपने काम को भी सही से कर नहीं पाते हैं। हर काम में आलस आता रहता है। हमेशा सोने का मन करता रहता है। इसके साथ साथ हमेशा थका हुआ महसूस होता है। इन सभी परेशानियों से बचने के लिए हमें थोड़ा सा ध्यान तो देना ही पड़ेगा। आज हम आपको कुछ ऐसी थोड़ी आसान सी चीजें बताएंगे। इसे आप करने के बाद अपना वजन कम कर सकते हैं। एक बार इन चीजों को करके देखिए आपको खुद काफी अच्छा महसूस होने लगेगा।

कोई भी किसी भी तरह की परिवर्तन लाने के लिए प्रयास हमें खुद से ही करना होता है। कई लोग काफी वक्त से सोचते हैं कि हेल्थ पर ध्यान देंगे, तो आपका वो दिन आज है। क्योंकि आज आप इस आर्टिकल को पढ़ रहे हैं। वजन ज्यादा होने से आप की उम्र भी ज्यादा दिखती है। अगर आप उम्र से पहले बूढ़े नहीं होना चाहते हैं और एक अच्छा जीवन जीना चाहते हैं तो आपको कुछ अच्छे खाने को अपने जीवन में अपनाना होगा।

शुरुआत

सबसे पहले हमें सुबह की शुरुआत सही करनी होगी। सुबह उठकर व्यायाम करें। इससे पूरे दिन आप फुर्तीले रहेंगे। इसके साथ साथ आपको सुबह सुबह नारियल के पानी के पानी का सेवन करना चहिए। इसके साथ भींगे हुए बादाम का भी सेवन करें। शरीर को डीटॉक्सीफाई करने के लिए गर्म पानी में शहद मिलाकर रोज सुबह पिएं। ये आपके पेट की चर्बी को कम करने में सबसे ज्यादा लाभदायक होगा। अगर आप पूरे दिन अच्छा महसूस करना चाहते हैं तो एलोवेरा या आंवला के जूस का सेवन जरूर करें।

दिन भर की क्रिया

ज्यादा मात्रा में एक बार में भोजन ना करें। अगर अभी तक आप एक बार में ज्यादा भोजन करना पसंद करते हैं तो इस आदत को अभी बदल दें। अपनी डाइट को तीन से चार भागों में बांट सकते हैं। एक साथ ज्यादा भोजन ना करें। जब भी खाएं कम मात्रा में खाएं। इससे ऊर्जा का स्तर शरीर में संतुलित मात्रा में रहेगा। इससे आपका फैट भी नहीं बढ़ेगा। खाते वक्त पानी पीने की आदत है तो आदत बदल दें । कोशिश रहे कि खाने के एक घंटे पहले पेट भर के पानी न पिए। इसके साथ साथ भोजन करने के बाद भी एक घंटे के बाद ही पानी पिया करें। प्रतिदिन योग जरूर करें, लगातार योग करने से आपके पेट की चर्बी कम होगी। जिसे आप खुद कुछ दिनों में महसूस कर लेंगे।

क्या देर से खाने की आदत है

अगर आप रात का भोजन देर से करते हैं तो ये आदत आप आज ही बदल दें। देर से भोजन करने से हमारे शरीर में फैट काफी ज्यादा मात्रा में बैठता है। देर रात खाने से व्यक्ति का पाचन शक्ति कमजोर हो जाता है। इसके कारण आपको बवासीर एवं कोलोन जैसी बीमारियां भी सामना करना पड़ सकता है। अगर आपको पेट या सीने में जलन महसूस होता है तो देर रात खाने की आदत आपके लिए जानलेवा हो सकता है। देर से खाने के बाद जब हम सोते हैं तो हमारा शरीर कोई क्रिया नहीं कर रहा होता है और तभी हमारे शरीर में सारा फैट जमा होता है। इस बात का ख्याल रखें कि सोने से 2 घंटे पहले आप अपना भोजन कर कर लें। अगर शरीर को और स्वस्थ रखना चाहते हैं तो रात के खाने के बाद टहलना एक अच्छी बात होगी। नींद का पर्याप्त मात्रा में होना भोजन पचाने के लिए जरूरी है।

यह भी पढ़ें: मृत व्यक्तियों के सपने आना केवल एक संयोग नहीं, जानिए इसके पीछे की बात

जानिए कुछ महत्वपूर्ण चीजें जो आपके फैट कम करने में मदद करेगी :-

  1. रोज सुबह उठे और जोगिंग पर जरूर जाएं।
  2. कोशिश रहे दिन भर जितना गर्म पानी पी सके उतना अच्छा होगा।
  3. सुबह खाली पेट होने पर नींबू पानी का सेवन करें।
  4. सुबह लौकी का जूस सेहत के लिए काफी फायदेमंद होगा।
  5. सिर्फ मौसमी फल और हरी सब्जियां का सेवन करें।
  6. खाना तभी खाएं जब आपको भूख लगे।
  7. चावल को कम और सीमित मात्रा में खाएं।
  8. त्रिफला का सेवन गर्म पानी के द्वारा रोज रात में करें।

जीवन में होने वाली सभी मुख्य तथ्यों को जानने के लिए हमारे YouTube Channel Life Active को Subscribe करें, साथ ही आप हमारे InstagramFacebookTwitter को भी फॉलो कर सकते हैं।

7 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *