किसी भी चीज की आदत पड़ जाना अच्छी बात नहीं है। चाहे वो प्यार ही क्यों ना हो। आपको बता दें, जब इंसान प्यार में होता तो एक अलग फीलिंग के साथ उसकी सोच होती है। समझदार से समझदार इंसान वो गलतियां कर बैठते हैं जो एक सामान्य इंसान को भी समझ आता है। प्यार जीवन का सबसे खूबसूरत हिस्सा है। इंसान को बेहतर बनाने में भी प्यार अपनी एक खूबसूरत जगह बनाती है। मगर जब किसी इंसान को प्यार में किसी की लत लग जाए। जैसे हर चीज में अपनी एक खामियां होती है वैसे ही प्यार की भी अपनी खामियां हैं जिसमे व्यक्ति को प्यार का लत लग जाना। एडिक्शन हर उम्र में हर लोगों के लिए कभी सही नहीं रहा है। चाहे आपको वो एडिक्शन गेम से हो या किसी चीज के खाने से या फिर एक रॉयल लाइफस्टाइल जीने का हो।
प्यार का एडिक्शन भी काफी खतरनाक होता है। इसमें मानो जैसे आप कोई ड्रग्स ले रहे हो। एक स्टडी के अनुसार, ये बताया गया कि प्यार का लत होना किसी ड्रग से कम नहीं है। कई लोग आज के दौर में इस एडिक्शन के शिकार हैं। इस आर्टिकल में आज हम आपको ये बताएंगे कि कहीं आप भी इस एडिक्शन के शिकार तो नहीं, क्या आपके अंदर भी प्यार के लत के लक्षण तो नहीं?
प्यार आपको खुश रखने में एक दवा का काम करती है। मगर ये तब तक बेहतर है जब तक आपको इसकी आदत में न जाए। प्यार के लत एक ऐसी चीज है जो आज के दौर में काफी तेजी से फैल रही है। इसमें लोग इसे समझ ही नहीं पाते हैं। कुछ ऐसी सोच बन गई है कि लोग अपने रिश्ते से खुश हो या खुश नहीं हो वो रिश्ता तोड़ना नहीं चाहते हैं।इसमें उन्हें लगता है कि अगर ये रिश्ता टूटा तो वो सही से नहीं रह पाएंगे। इस तरह के डर लव एडिक्शन का ही एक पार्ट है। आप लव एडिक्शन में है या नहीं आप इस बात से भी पता लगा सकते हैं। इस स्थिति में ब्रेकअप होने के बाद क्या पूरे दिन आपको बेचैनी हो रही है? क्या आप रातों में ठीक से सो नहीं पा रहे हैं? या फिर हमेशा किसी शख्स से बात करते रहना चाहते हैं। ये सभी चीजें लव एडिक्शन में होने के बाद आमतौर पर हुआ करती है।
यह भी पढ़ें: क्या आप भी हैं अपने बढ़ते मोटापा से परेशान तो आज ही अपनाएं ये असरदार टिप्स
आपको इन बातों को पढ़ना चाहिए ताकि आप समझ पाए कि आपको प्यार के लत है या नहीं
- आपका हर वक्त ये सोचना कि आपका पार्टनर आपको कुछ खास महसूस हमेशा करवाते रहें। ये प्यार के लत का एक हिस्सा है।
- आपका ये महसूस करना कि वो मुझे और भी पहले से ज्यादा प्यार करें। आपसे कितनी भी बातें करें पर आपको ये महसूस होना कि वो मुझसे और बातें क्यों नहीं करता। ये लव एडिक्शन है।
- आपको ये डर लगा रहता है कि अगर वो आपको प्यार नहीं करेगा तो आप खुश नहीं रह पाएंगे। ये एक लव एडिक्शन है।
- अपने पुराने प्यार के बारे में सोचते रहना और नए रिलेशनशिप में होने पर भी ऐसे सोच बना कर रखना कि मैं सही कर रहा हूं या नहीं। ऐसी विचारों से पता चलता आप लव एडिक्ट हो चुके हैं।
- कुछ एडिक्शन ऐसे होते हैं कि उन्हें कुछ वक्त के बाद नए साथी चाहिए होते हैं। वे किसी एक पार्टनर के साथ लॉयल नहीं रह पाते हैं। ये लव एडिक्शन का ही एक हिस्सा है।
जीवन में होने वाली सभी मुख्य तथ्यों को जानने के लिए हमारे YouTube Channel Life Active को Subscribe करें, साथ ही आप हमारे Instagram, Facebook, Twitter को भी फॉलो कर सकते हैं।
[…] यह भी पढ़ें: प्यार के लत से क्या आप भी हैं परेशान, आज… […]