अक्षय कुमार की फिल्म ‘रामसेतु’ बाॅक्स आफिस पर किया धमाल

बाॅलीवुड के सुपर स्टार अक्षय कुमार की फिल्म रामसेतु रिलीज हो गई है। फिल्म रामसेतु पहले दिन 15.25 करोड़ और दूसरे दिन 10 करोड़ उम्मीद से ज्यादा कमाई की है। इस फिल्म को अभिषेक शर्मा के द्वारा निर्देशित किया गया है। इस फिल्म को राम सेतु पर आधारित बनाया गया है। इस फिल्म बनाने की घोषणा नवंबर 2020 में की गई थी। लेकिन इसकी शूटिंग 2021 के मार्च में शुरू किया गया। दरअसल इस फिल्म को कोविड-19 के वज़ह से देरी का सामना करना पड़ा था।

यह फिल्म महाकाव्य रामायण के अनुसार, राम सेतु वानर की भगवान राम की सेना द्वारा अपनी पत्नी सीता को बचाने के लिए लंका पहुंचने के लिए बनाया गया एक पुल है, जिसे लंका के राक्षस राजा रावण ने अपहरण कर लिया था। वहीं, इस्लामिक कथाओं के अनुसार एडम अर्थात आदम ने इस पुल का इस्तेमाल आदम की चोटी तक पहुंचने के लिए किया था। वैज्ञानिकों के अनुसार रामसेतु एक कुदरती संरचना है, लेकिन बीते कई सालों से सबूत पेश कर दावा किया जा रहा है कि यह प्राकृतिक नहीं, बल्कि भगवान राम द्वारा बनाया गया है। निर्देशक अभिषेक शर्मा की फिल्म रामसेतु भी इसी विचार के इर्दगिर्द घूमती है, लेकिन फिल्म को फ़िक्शनलाइज करके दर्शकों को एक अलग मोड़ पर छोड़ देती है।

ये भी पढ़े: Shri Lanka: श्रीलंका जाकर न भूलें ये 5 खूबसूरत जगह घूमना

फिल्म में अक्षय कुमार का किरदार

फिल्म में अक्षय कुमार बढ़ी दाढ़ी और बड़े बाल… इसमें जम रहे हैं। हालांकि, उसकी एक वजह ये भी है कि अक्षय साल में 4 से 5 बार आते हैं और हम उन्हीं अक्षय कुमार को देखकर बोर भी हो जाते हैं। तो यहां अक्षय का लुक जरा हटकर है। अक्षय ने इस रोल को निभाया भी अच्छे से हैं। जैकलीन फर्नांडिस ठीक हैं और फिल्म में वो ना भी होतीं तो कोई फर्क नहीं पड़ता। नुसरत भरुचा के साथ भी यही है उनका रोल ही कम है।साउथ के एक्टर सत्य देव फिल्म में अहम रोल में हैं और वो इम्प्रेस करते हैं।

जीवन में होने वाली सभी मुख्य तथ्यों को जानने के लिए हमारे YouTube Channel Life Active को Subscribe करें, साथ ही आप हमारे InstagramFacebookTwitter को भी फॉलो कर सकते हैं।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *