सिनेमा जगत की मशूहर अभिनेत्री आशा पारेख अपने अभिनय और फिल्मों के लिए मशहूर मानी जाती हैं। वह अपनी खूबसूरती और बेहतरीन अभिनय के द्वारा लोगों के दिलों पर राज करती है। वहीं वह फिर से सुर्खियों में आ गई है। दरअसल, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जानकारी दी कि इस साल का दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड अभिनेत्री आशा पारेख को दिया जाएगा। इस एलान के बाद से ही एक्ट्रेस फिर से चर्चा में आ गई।
जानते हैं एक्ट्रेस आशा के जीवन से जुड़ी कुछ बातें
आपकों बातें दें कि आशा पारेख 60 और 70 के दशक की शानदार अभिनेत्रियों में से एक थी। इन्होंने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया। अपनी अदाकारी चुलबुले अंदाज से दर्शकों का मनोरंजन करने वाली एक्ट्रेस ने 95 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। आशा उस समय के सबसे अधिक फीस चार्ज करने वाली अभिनेत्री थीं। इन्हें 1992 में भारत सरकार द्वारा पद्म श्री से सम्मानित भी किया गया था।
ये भी पढ़े: कड़ी मेहनत के साथ आईएएस बनी राजस्थान की वंदना, जानें इनके संघर्ष
जानिए आशा के फिल्म केरियर कैसा रहा
दरअसल आशा पारेख ने बतौर बाल कलाकार फिल्म इंडस्ट्री में अपना कदम रखा था। हालांकि, शुरुआती दौर में नाकामी का सामना भी करना पड़ा। लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी और अपनी प्रतिभा के दम पर इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई। इसी वजह से उन्हें उस दौर में भारतीय सिनेमा की हिट गर्ल के नाम से पहचाना जाता था। वहीं इंडस्ट्री पर राज करने वाली और अपनी खूबसूरती से लाखों का दिल चुराने वालीं आशा रियल लाइफ में बिल्कुल अकेली हैं। दरअसल, एक्ट्रेस ने कभी शादी नहीं की, जिसका उन्हें बिल्कुल भी अफसोस नहीं है। ऐसा नहीं था कि आशा शादी नहीं करना चाहती थी। लेकिन अधूरी लव स्टोरी के वज़ह से वह पूरी जिंदगी अकेले रहीं।
जीवन में होने वाली सभी मुख्य तथ्यों को जानने के लिए हमारे YouTube Channel Life Active को Subscribe करें, साथ ही आप हमारे Instagram, Facebook, Twitter को भी फॉलो कर सकते हैं।
[…] […]