2022 NEET result live: जारी हुआ नीट 2022 का रिजल्ट, यहां से देखें परिणाम

2022 Neet result Live

नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट (NEET), जितने विद्यार्थियों ने NEET का एंट्रेंस 2022 में दिया है। उन विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। नेशनल टेस्ट एजेंसी द्वारा परिणाम आज घोषित कर दिया गया है। बता दें, कि यह परीक्षा अंडर ग्रेजुएट विद्यार्थियों से 17 जुलाई 2022 को लिया गया था। सभी विद्यार्थी जो अपना परिणाम जानना चाहते हैं उन्हें किसी अन्य वेबसाइट पर भटकने की जरूरत नहीं है। Neet का रिजल्ट आप आसानी से http://neet.nta.nic.in के वेबसाइट पर जा कर देख सकते हैं

2022 Neet result Live

वैसे तो NEET का आंसर-की पहले ही 31 अगस्त जारी कर दिया गया था। मगर इसके परिणाम में थोड़ी सी वक्त लग गई। मगर आज 7 सितंबर 2022 को परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस परिणाम का रिजल्ट आपको सिर्फ नीट के अधिकारिक वेबसाइट पर ही मिलेगी। http://neet.nta.nic.in जो आप यहां क्लिक करके देख सकते हैं। जिन विद्यार्थियों का परिणाम अच्छा आया है उन सभी के लिए अब काउंसलिंग शुरू की जाएगी। आप अगर इस वर्ष नीट की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं तो एमबीबीएस / बीडीएस में अपना दाखिला करवा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: [Haryana police] पुलिस नौकरी का अवसर, 140 पदों के लिए ऐसे करें आवेदन

2022 Neet result live

ध्यान दें कि अभी तक कोई आधिकारिक नोटिस जारी नहीं की गई है। काउंसलिंग कमेटी के तरफ से, जल्द ही एक तिथि निर्धारित की जाएगी। परीक्षा में विद्यार्थियों की संख्या इस बार भी अधिक रही, 17 जुलाई 2022 को जो नीट की परीक्षा पूरे देश में आयोजित हुई थी। इसमें 18 लाख से भी अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे।

यहां आपको कुछ लिंक दिए जाएंगे जो एक अधिकारिक वेबसाइट है। आप यहां जाकर अपना रिजल्ट के बारे में जान सकते हैं।

http://neet.nta.nic.in

http://nta.ac.in

http://ntaresults.ac.in

नीत रिजल्ट देखने की प्रक्रिया:

1 नीट की आधिकारिक वेबसाइट दे दी गई है। सबसे पहले आपको उस वेबसाइट पर जाना है।

2 आगे आपको View NEET UG 2022 Result का ऑप्शन दिखेगा उस पर क्लिक करें।

3 अपने एडमिट कार्ड को देखकर वहां जो जानकारी पूछी जा रही है वह फिल कर दें।

4 आपके सामने रिजल्ट आ जाएगी और अब आप उसे डाउनलोड कर सकते हैं।

जीवन में होने वाली सभी मुख्य तथ्यों को जानने के लिए हमारे YouTube Channel Life Active को Subscribe करें, साथ ही आप हमारे InstagramFacebookTwitter को भी फॉलो कर सकते हैं।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *