ज्वार एक मुख्य खरीफ फसल में से एक है। इसकी खेती अधिकांश कम वर्षा वाले क्षेत्र में होती है। अगस्त से अक्टूबर के बीच इसके फूलने और फलने का वक्त रहता है।
ज्वार क्या होता है
ज्वार एक प्राचीन फसल है। ज्वार पोऐसी (Poaceae) कुल का पौधा है। इसका उपयोग मुख्य रूप से जानवरों को चारा खिलाने में होता था। पर इनमें मौजूद प्रोटीन को देखते हुए, लोग अब इसे अनाज की तरह इस्तेमाल करते हैं। ज्वार के कोमल दानों को भूनकर खाया जाता है। जानवरों के लिए ज्वार को पौष्टिक बताया जाता है। इसलिए ज्वार का उपयोग जानवरों के खाद्य पदार्थ के रूप में अधिक किया जाता है। इसकी खेती पूरे भारत में लगभग सवा चार करोड़ एकड़ भूमि में होती है। ज्वार दुनिया का पांचवा ऐसा अनाज है जो सबसे ज्यादा उगाया जाता है।
यह देखने में सफेद या पीले रंग का दिखता है। ज्वार दुनिया के कई भागों उपजाया जाता है। भारत, अमेरिका, चीन, अफ्रीका एवं कई दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों में आपको इसकी खेती देखने को मिल जाएगी। ज्वार की खेती सूखे स्थानों में अधिक की जाती है। यह विभिन्न प्रकार की मिट्टी में आसानी से उग जाता है।
ज्वार में विटामिन बी कॉम्प्लेक्स पाया जाता है जो लोग सिर्फ तामसिक भोजन ग्रहण करते हैं उनके लिए ज्वार विटामिन का एक अच्छा स्रोत माना जाता है। इसे चावल की तरह पकाया जा सकता है। मधुमेह के रोगियों के लिए यह फायदेमंद है। यह आपको हृदय की बीमारी से भी दूर रखेगी। तो आइए अब जानते हैं विस्तार से कि ज्वार आपके स्वास्थ लिए कितना लाभदायक है।
जानिए ज्वार के अनगिनत फायदे
• ज्वार आपको कई शारीरिक बीमारी से दूर रखती है। ज्वार के हरे पत्ते को पीसकर अपने शरीर पर लगाएं। त्वचा के रोग के लिए यह बहुत फायदेमंद होता है।
• जो लोग मधुमेह के बीमारी से ग्रसित हैं, उनके लिए ज्वार का सेवन फायदेमंद बताया गया है।
• आप ज्वार के रस को अपने माथे पर लगाएं, इससे आपको सर दर्द में काफी आराम मिलेगा।
• बादी बवासीर में भी ज्वार लाभदायक है। ज्वार के भूले हुए फल तथा तने के रस का सेवन बवासीर में फायदेमंद है।
ये भी पढ़े: सेहत के लिए बाजरा है रामबाण, अनगिनत फायदे सुनकर रह जाएंगे दंग
• जिन लोगों का वजन बढ़ता जा रहा है वह ज्वार का सेवन करना शुरू करें। अगर आप ज्वार से बने आटे का उपयोग करते हैं तो आपका मोटापा धीरे-धीरे घटने लगेगा। व्यायाम नियमित रूप से करना स्वस्थ रहने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है। सिर्फ एक फसल आपके मोटापे को कम नहीं कर सकती है।
• अगर आपको सांस फूलने की समस्या है तो आप ज्वार को गुड़ के साथ खाएं, इससे आपको सूजन और अन्य रोगों में भी लाभ मिलेगा।
• किसी बीमारी से अगर आपका शरीर कमजोर हो गया हो, तो ऐसे में ज्वार का नियमित रूप से सेवन करना आपके लिए काफी फायदेमंद होगा।
• ज्वार के उपयोग से किडनी के रोग भी ठीक होते हैं। आपको रोज 10-20 मिली मात्रा में ज्वार का काढ़ा पीना है।
• ज्वार के आटे को काजल की तरह आंखों में लगाने से आंखों के मरीज बेहतर महसूस करते हैं।
• अगर आप मुहांसे से परेशान हैं तो ज्वार को पीसकर थोड़ा कत्था मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं।
• अगर आपको कान की बीमारी है, तो आज ही आप ज्वार के रस को अपने कान में डालें। ज्वार के रस भी काफी फायदेमंद होते हैं इससे आपको कान की समस्या से राहत मिलेगी।
• मौसम बदलने से आपको सर्दी और खांसी की समस्या हो रही है तो आपको ज्वार खांसी से राहत दिलाता है। ज्वार में मौजूद फल को भूलकर खाने से खांसी में लाभ मिलता है।
ज्वार में मौजूद पौष्टिक तत्व आपके स्वास्थ्य को बेहतर रखती है। ज्वार का उपयोग चिकित्सक के सलाह के बाद ही करें। हमेशा एक बेहतर चिकित्सक से सलाह के बाद ही अपने डाइट में परिवर्तन करें। लाइफ एक्टिव आपके बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक है।
जीवन में होने वाली सभी मुख्य तथ्यों को जानने के लिए हमारे YouTube Channel Life Active को Subscribe करें, साथ ही आप हमारे Instagram, Facebook, Twitter को भी फॉलो कर सकते हैं।