आमचूर का उपयोग मुख्यता घरेलू मसाले के तौर पर किया जाता है। आमचूर में कई औषधीय गुण भी मौजूद हैं। इसके प्रयोग से खाने के व्यंजन में एक अलग स्वाद आता है।
आमचूर को लोग खटाई के नाम से भी जानते हैं। आम के पाउडर से ही आमचूर बनता है। कई ऐसे व्यंजन भी है जो आमचूर के बिना बन ही नहीं सकती है। अमचूर का प्रयोग भोजन में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। आमचूर में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह आपके शरीर में कई पोषक तत्वों को पूरा करता है। यह घरेलू मसालों का एक मुख्य हिस्सा है। यह व्यंजन में तीखे स्वाद को बनाए रखता है।
वैसे तो मार्केट में यह आसानी से मिलते हैं, पर अगर इसे अपने घर में आप बनाना चाहते हैं तो बना सकते हैं। अमचूर बनाने के लिए आपको कच्चे आम की जरूरत पड़ेगी। कच्चे आम को पीसकर पाउडर बनाया जाता है। आपको इसे बनाने की पूरी विधि पता होनी चाहिए। आमचूर का सेवन हमारे सेहत के लिए भी फायदेमंद बताया जाता है। आंखों के मरीज एवं दिल के मरीज के लिए आमचूर फायदेमंद है। आमचूर में विटामिन सी और फाइबर जैसे अच्छे गुण मौजूद हैं। इसमें ऑक्सीकरण रोधी तत्व भी पाए जाते हैं। आइए अब जानते हैं आमचूर के कई अन्य फायदे जो आपके सेहत से जुड़ा है।
आमचूर के फायदे
• आयुर्वेदिक जगत में पाचन को स्वस्थ रखने के लिए आमचूर का प्रयोग सर्वोत्तम माना गया है। क्योंकि आपको इसमें फाइबर की मात्रा भरपूर मिलती है इसलिए यह आपके पाचन को सही करने में सक्षम है।
• आमचूर में फाइबर के साथ विटामिन सी भी मौजूद है। जो आपकी सेहत के लिए काफी लाभदायक है। विटामिन सी का होना बताता है कि यह एक अच्छे एंटीऑक्सीडेंट की तरह शरीर में काम करेगी। जो आपको वजन कम करने में भी मदद करता है। तो आमचूर आपके वजन कम करने में भी सहायक है।
ये भी पढ़े: जानिए कलौंजी के अचूक फायदें, जानकर रह जाएंगे
• आमचूर कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी को भी कम करने में सहायक है। आमचूर में मैंगीफेरीन नामक तत्व मौजूद है। मैंगीफेरीन कैंसर के खतरे को कम करता है।
• अमचूर का सेवन हार्ट अटैक की समस्या को कम हो जाती है। इसके सेवन से डायबिटीज भी कंट्रोल में रहती है।
• इसमें आयरन की मात्रा मौजूद है। इसलिए आमचूर के सेवन से एनीमिया यानी शरीर में खून की कमी की शिकायत दूर होती है।
• इसका सेवन आंखों के लिए भी फायदेमंद है। आमचूर में बीता-कैरोटीन नाम का एक तत्व है जो आपके आंखों को स्वस्थ रखती है।
उपयोग
आमचूर का उपयोग कड़ी, चटनी एवं सूप जैसी चीजों में स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है। यह आलू के सब्जी में भी स्वाद को बढ़ाता है। कबाब और बार्बेक्यू जैसी व्यंजन में तो यह बेहतरीन स्वाद देता है। कई जगह इमली को उपयोग में न लाकर अमचूर का उपयोग किया जाता है। खाने में एक अलग स्वाद देने के लिए इसे ऊपर से भी छिड़का जाता है। आयुर्वेदिक दवाइयां बनाने में आमचूर का इस्तेमाल होता है।
जीवन में होने वाली सभी मुख्य तथ्यों को जानने के लिए हमारे YouTube Channel Life Active को Subscribe करें, साथ ही आप हमारे Instagram, Facebook, Twitter को भी फॉलो कर सकते हैं।